Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने किया समाज सेवक देवेन्द्र शुक्ला का सम्मान।

 


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

महाराष्ट्र राज्य की महाविकास आघाडी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री प्राध्यापिका वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने मंत्रालय के सामने अपने सकारी आवास पवन गढ़ बंगले पर समाज सेवक देवेन्द्र शुक्ला को शाल,गुलदस्ता और कोरोना योद्धा का प्रमाण पत्र देकर उनको सम्मानित किया।

उल्लेखनीय बात यह है कि मुंबई में गरीब और जरुरतमंद लोगों की सेवा के लिये देवेन्द्र शुक्ला ने 2006 में श्री खरका महावीर एजुकेशनल अंड चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना किया था।ट्रस्ट विगत 16 वर्षों से मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के कई भागों में सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र में काम कर रहा है।मेडिकल क्षेत्र में महापुरुषों  की जयंती पर मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है।मुंबई में आतंकवादी हमले के दौरान खून की कमी को पूरा करने के लिए हज़ारों युनिट ब्लड जमा किया गया था जो अपने आप में एक उदाहरण है।

सामाजिक क्षेत्र में ट्रस्ट के कामों की एक लम्बी सूची है।इसमें सभी को सम्मिलित नहीं किया जा सकता है।लेकिन उदाहरण के तौर पर खडवली का मातोश्री बृद्धाश्रम मदर टेरेसा प्रेम दान आश्रम एरोली में लगातार कई वर्षों से खाद्यान्नों का वितरण किया जा रहा है।चिल्ड्रेन्स होम अनुशाक्ति नगर कोल डोंगरी और डेविड ससुन में अनाथ और बेसहारा बच्चों को राशन और कपडे दिये गये।पुणे और सायन कोलीवाडा ट्रांजिट केम्प के विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिये बेंच दिया गया है।मुंबई और विशेषकर घाटकोपर का सबसे अधिक चर्चित आईआईटी माइंड्स कोचिंग क्लासेस के माध्यम से अब तक सैकडों गरीब बच्चों को कम फीस पर पढ़ाया जा चुका है।देश में प्राकृतिक आपदा के समय कई बार प्रधान मंत्री कोष में रुपया दिया गया है।

कोरोना कोविड 19 की महामारी के दौरान बेरोजगार और जरुरतमंद लोगों को राशन वितरित किया गया।मुंबई के कई अस्पतालों में कोरोना के शुरुआती दौर में N 95 मास्क और सेनिटाईजर का वितरण किया गया।

सर्व धर्म समभाव और विद्या धनम सर्व धनम प्रधानम के आधार पर बिना किसी निजी स्वार्थ के  समाज की सेवा करने वाले देवेन्द्र शुक्ला को मुंबई के अलावा पटना और दिल्ली में भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है।इसी कड़ी में अभी हाल ही में मुंबई कांग्रेस कमेटी डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉ दिनेश हेगड़े की तरफ से वर्षा एकनाथ गायकवाड़ ने देवेन्द्र शुक्ला को सम्मानित किया है।

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: