Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

महाराष्ट्र काँग्रेस की रोजा इफ्तार की पार्टी का आम लोगों में चर्चा है।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

कांग्रेस को उसके स्थापना काल से ही सर्व धर्म समभाव के लिए जाना जाता है।इसी के बल बुते पर कांग्रेस ने देश और देश वासियों के  दिलों पर लगभग 70 सालों तक एक छत्र शासन किया।आज भले ही कांग्रेस के पास केन्द्र की सत्ता नही हैं।लेकिन कांग्रेस आज भी समाज में एकता और आपसी भाईचारे कायम रखने के लिए नित्य नये आयोजन करने से कभी पीछे नहीं रहती है।


इसी परिपेक्ष्य में महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले के संयोजन में इस्लाम जिमखाना में बड़े पैमाने पर रोजा इफ्तार की पार्टी रखी गई।इस मौके पर मुंबई के सभी जाति और धर्म के गुरुओं के अलावा विशेष रुप इराक ईरान अफगानिस्तान और यमन के राजदूत भी शामिल हुए थे।


इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरूपम प्रदेश कांग्रेस महासचिव और पूर्व सांसद हुसेन दलवाई मुंबई कांग्रेस प्रभारी सोनल पटेल आशीष दुआ महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान चंद्रकांत हंडोर महाराष्ट्र काँग्रेस कोषाध्यक्ष डॉ अमरजीत मनहास उर्जा मंत्री डॉ नितिन राऊत महसुल मंत्री बाला साहब थोरात महिला बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर चिकित्सा शिक्षा मंत्री अमित देशमुख पशु संवर्धन मंत्री सुनील केदारे राज्य मंत्री सतेज पाटील विश्वजीत कदम मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप कर्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा विधायक प्रणिती शिंदे अमीन पटेल अमर राजुरकर वजाहत मिर्जा जिशान अहमद राजन भोंसले मुनाफ हकीम डॉ यशवंत सिंह पूर्व विधायक युसुफ अब्राहनी इब्राहिम शेख भाई जान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजाराम देशमुख के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने इस इफ्तार की पार्टी को यादगार बना दिया।मुंबई शहर में इस इफ्तार की  पार्टी की चर्चा जोर शोर से चल रही है।

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: