Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

यात्रियों की संख्या बढ़ रही है उनके लिए सुबिधा बढ़ाई जाय - पूर्व सांसद संजय निरुपम


 मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

 भारतीय रेल यात्रियों की संख्या पहले से कहीं अधिक बढ़ी हुई है।इसलिये भारतीय रेल विभाग को चाहिये कि अविलंब रेल यात्रियों की सुबिधा बढ़ाने का काम करे।


उपरोक्त बातें पूर्व सांसद व मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निरुपम ने कही।उन्होंने हर साल की तरह इस साल भी लोकमान्य तिलक नगर टर्मिनस का दौरा कर मुंबई से बाहर जाने वाले यात्रियों से रेल्वे स्टेशन के प्लेट फार्म और रेल में सवार यात्रियों से व्यक्तिगत रुप से मिलकर उनका हाल जाना और उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी।

श्री निरुपम ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कामायनी एक्सप्रेस 2 बजे गोरखपुर स्पेशल 2,15 बजे और पटना स्पेशल 2,30 बजे की गाड़ियों के यात्रियों से मिलकर उनसे बातचीत करते हुए कहा कि आज आपका हाल जानने आया हूँ।मेरा नाम संजय निरुपम है।साल में एक बार अपने मुल्क जाने वालों से मिलने आता हूँ।आप चलती ट्रेन में कभी कोई ऐसा काम ना करें जिससे आपको कोई कष्ट पहुंचे।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि इस साल पहले से कहीं अच्छा साफ सफाई हमें देखने को मिल रही है।परिसर में यात्रियों के छाया के लिये वृक्ष लगाने की जरुरत है।प्लेट फार्म पर लोगों को पीने के लिए पानी का प्याउँ लगाना चाहिए।इस अवसर पर संजय निरुपम ने स्टेशन डायरेक्टर जे एन गुप्ता से मिलकर यात्रियों की सुबिधा के लिये और अधिक रेल चलाने की मांग किया।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक आर पी एफ केशव राणा के मार्गदर्शन में संजय निरुपम ने एल टी टी  रेल्वे स्टेशन का दौरा किया।

मुंबई कांग्रेस ट्रेड अंड कामर्स सेल अध्यक्ष और दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी ने उनको गुलदस्ता देकर चेंबूर तिलक नगर आगमन पर उनका उत्तर भारतीय सभा मुंबई की तरफ से स्वागत किया।

इस अवसर पर उत्तर भारतीय सभा के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष जयप्रकाश सिंह फ़िरोज शाह जिला अध्यक्ष राजेश सिंह सेवा दल के कमला प्रसाद यादव चंद्रशेखर सिंह यतिन सालवे अरुण पांडेय अजय पटेल संतोष दुबे भोला यादव विशाल सिंह दिनेश सिंह वसीम खान जयप्रकाश विश्वकर्मा लालचंद यादव लाल साहेब यादव बोहत वसीम खान भोला उपाध्याय शैलेंद्र सिंह प्रिन्स जैन नवाज उस्मानी  मुन्ना यादव सैफुद्दीन शेख सुभाष यादव के अलावा उत्तर भारतीय सभा मुंबई के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: