Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

लक्ष्मण कोठारी ने आधुनिक सदस्यता पर शिविर का आयोजन किया।

 


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

आज भी कांग्रेसियों को चेंबूर विधान सभा की सीट को खो देने का मलाल रहता है।चन्द्रकांत हंडोरे की पूरी टीम इस फिराक में रहती है कि जब भी उनको मौका मिले तब इस हार का बदला लेने से नही चुकेगें।इसी तैयारी में आये दिन चेंबूर विधान सभा के गली मोहल्ले में कांग्रेस किसी ना किसी रूप में जनता के सामने जा रही है।चाहें लोगों को वैक्सीन का टिका हो मुफ्त चिकित्सा शिविर महिलाओं के लिये हल्दी कुमकुम अथवा कोई सामाजिक काम नित्य नये बहाने से जनता से मिलने का काम कांग्रेसियों ने निरंतर जारी रखा है।इस प्रकार के सामजिक कार्यों से चेंबूर विधान सभा में कांग्रेस का जनाधार पहले से कहीं अधिक प्रभावी और कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ रहा है।

इसी परिपेक्ष्य में दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी ने चेंबूर सुभाष नगर राजीव गांधी भवन में कांग्रेस का डिजिटल मेम्बरशिप आधुनिक सदस्यता अभियान के लिये महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री चन्द्रकांत हंडोर की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया।मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व महासचिव और जिला प्रभारी अशोक सुत्रालय ने सैकडों कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं गई नहीं है बल्कि लोगों के दिलों में है।कार्यकर्ताओं को उनके पास जाने की जरुरत है।फिर अपने आप कांग्रेस मजबूत होगी।मनपा चुनाव की तैयारी के लिये हमको किस तरह से काम करना है।इस विषय पर हमको आपस में चर्चा करना होगा।

चन्द्रकांत हंडोरे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हमारा उदेश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का है।मनपा चुनाव के लिये हर वार्ड में अपना उमेदवार होना जरूरी है।इसके लिये हमारी पूरी तरह से तैयारी होनी चाहिये।जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता ने खुले शब्दों में कहा कि जो लोग कांग्रेस का अधिक से अधिक सदस्य बनायेगें टिकट देने के लिए उनके नाम पर विचार किया जाएगा।

इस मौके पर मुंबई प्रदेश प्रभारी गोविंद नायर नगर सेविका संगीता हंडोरे मुंबई कांग्रेस महासचिव कैलास अरावडे एन के कांबले एम टी डेविड पूर्व नगर सेवक दीपक सिशोदे शैलेश धिवर मुरली पिल्लई अजय त्यागी ठाकुर विजय सिंह किरण गायकवाड़ अभिषेक किशन मिस्त्री शशिकांत बंसोडे  राजेन्द्र राजू वाघमारे लक्ष्मण कालखेर सम्भाजी लोखंडे मंगल सिंह सुरेश शर्मा सुरेश भंडारे संजय वाघमारे जाफर सैयद जगदीप कांबले पूर्वी पटेल रेखा सावंत वर्षा पारधे गुलशन तलवार प्रमिला सिंह सुरिन्द्र कौर किरण आल्टे अल्का अहिरे अश्विनी शर्मा सुनील ढ़ाका वाल्मिकी कांबले बापू थोरात के अलावा कांग्रेस के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समापन पर सभी नेता और कार्यकर्ताओं का आभार ज्ञापित किया लक्ष्मण कोठारी ने।

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: