Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

मो आरिफ नसीम खान को किसी एक समुदाय का नेता कहना सरासर गलत है - डॉ सत्तार खान


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष और महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान किसी एक समुदाय के नेता नहीं बल्कि सभी समाज के लोगों का नेता हैं।उनको किसी जाति विशेष का नेता कहना सरासर गलत होगा।


उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल के महासचिव तथा ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और गोवंडी गायकवाड़ नगर के वरिष्ठ समाज सेवक डॉ सत्तार खान ने कुर्ला जरीमरी उनके जनसम्पर्क कार्यालय में स्थानिक पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा।डॉ खान ने यह भी कहा कि मैं जब से कालेज छोड़ा तभी से कांग्रेस में सक्रिय रुप से काम करने लगा।ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस में एक साथ काम करने से हमने बहुत करीब से उनको समाज के सभी वर्ग के लोगों से समान रुप में मिलते हुए देखा है।चाहें वह मंत्री रहे हों या नहीं रहे तब भी उन्होंने अपने पास आने वाले सभी तरह के लोगों को एक ही चश्मे से देखा है।और समान रुप से सभी का काम भी किया है और आज भी कर रहे हैं।और यह समय का चक्र है कभी गाड़ी नाव पर तो कभी नाव गाड़ी पर होती है।    

डॉ सत्तार खान ने एक राजनैतिक सदिच्छा भेंट के दौरान मोहम्मद आरिफ नसीम खान को शाल और गुलदस्ता देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।इसके पश्चात उन्होंने मुंबई में रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल के वर्तमान कार्यों की विस्तृत जानकारी उनको दिया।मुंबई में रोजगार सेल के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर किस तरह से कांग्रेस को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।इस विषय पर मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने बहुत ही विस्तार पूर्वक डॉ सत्तार खान का मार्ग दर्शन किया।

इस मौके पर चांदीवली तालुका कांग्रेस अध्यक्ष शमीम शेख के अलावा ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: