Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

संदीप शुक्ला आने वाले दिनों में कांग्रेस के बड़े नेता के रूप में उभरेगें। पत्रकार ब्रजमोहन पांडेय

 


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई कांग्रेस के महासचिव संदीप शुक्ला आने वाले दिनों में कांग्रेस के एक बड़े नेता के रूप में लोगों के सामने आयेंगे।ऐसा इसलिए कह रहा हूं कि मुंबई कांग्रेस ने मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व एकनाथ गायकवाड़ के कार्यकाल में कांग्रेस ने इनको अपने खजाने का मालिक अर्थात कोषाध्यक्ष बना दिया था।


 मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजमोहन पांडेय संदीप शुक्ला के 44 वें वसंत पर परमार्थ ट्रस्ट द्वारा श्रीराम मंदिर वैष्णव आश्रम ट्रस्ट जोगेश्वरी पूर्व में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे।उन्होंने अपना मनोगत व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि कोरोना के संकट काल में पर प्रांतियों को मुंबई से उनके वतन भेजने में पूरी ईमानदारी से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके कारण मुंबई कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने इनको अपनी नई कमिटी में शामिल कर महासचिव का बड़ा पद दिया।बद्री प्रसाद पाण्डेय ने अपने आशीर्वचन में कहा कि संदीप शुक्ला ने इतने कम उम्र में कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी का कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को बखूबी सम्हाल कर इन्होंने साबित कर दिया है कि एक दिन  कांग्रेस के बड़े नेता के रूप में इनको पूरा देश पहचानेगा।कांग्रेस में इनकी लोकप्रियता से समस्त उत्तर भारतीय समाज और खासकर हमारे समाज को बेहद प्रसन्नता हुई है।


जब संदीप शुक्ला ने केक काटा तब पूरा सभागृह तुम जियो हजारों साल साल के दिन हो पचास हजार की आवाज से गूंज उठा।भोजपुरी गायक रवि त्रिपाठी और मधुकर महाराज ने सोहर गाया।पंडित प्रशांत जी महाराज ने संस्कृत श्लोक के माध्यम से संदीप शुक्ला की लंबी उम्र और यशस्वी जीवन के लिए ईश्वर के चरणों में प्रार्थना किया।


इस अवसर पर परमार्थ ट्रस्ट के बद्री प्रसाद पाण्डेय,प्रदीप दुबे,लक्ष्मण द्विवेदी,संतोष पाण्डेय,दुर्गेश पाण्डेय के अलावा राधेश्याम तिवारी,अशोकपाण्डेय,रत्नेश पाण्डेय,

इंदुप्रकाश तिवारी,अरुण मिश्रा,प्रमोद पाण्डेय,वकील दिवाकर द्विवेदी,वकील संजीत शुक्ला,वकील दिनेश मिश्र,सीए राकेश मिश्र,संजय शुक्ल,रमेश मिश्र,डॉ अमर मिश्र,विनोद दुबे,रज्जन पाण्डेय,भरत द्विवेदी, महेंद्र उपाध्याय,रामेश्वर सिंह,मधुसूदन द्विवेदी,अजय दुबे,लोलारक मिश्र,दुर्गेश पाण्डेय पत्रकार शैलेश तिवारी,आदित्य दुबे के अलावा सैकड़ों गणमान्य लोगों ने संदीप शुक्ला को गणपति बप्पा की तस्वीर,शाल और पुष्पहार देकर उनको जन्म दिन की हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम के आरम्भ में गायक कमलेश हरिपुरी ने गाइए गणपति जगबंदन और ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर सभी को भक्ति रस की चासनी में डूबो दिया।तबले पर उनके चिरंजीव साईश उपाध्याय ने बखूबी साथ देकर श्रीशुक्ला जन्मोत्सव में चार चांद लगा दिया।परमार्थ ट्रस्ट से जुड़े सभी लोगों को गणपति बप्पा की तस्वीर और रामनामी शाल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का सूत्र संचालन दुर्गेश पाण्डेय ने तथा समापन पर संदीप शुक्ला ने परमार्थ ट्रस्ट और सभी के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: