Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

आशा मराठे ने देवेंद्र फडणवीस के हाथों लोगों को आर्थिक अनुदान दिलाया।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

चेंबूर सुभाष नगर प्रभाग विभाग क्रमांक 152 की नगर सेविका आशा मराठे के सामाजिक कार्यों की चर्चा भाजपा के शीर्ष नेताओं में चल रही है।कोरोना के संकट काल में अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलावा पूरा चेंबूर परिसर में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त अनाज और खानेपीने की चीजों को लगातार कई महीनों तक वितरण करने वाली भाजपा की नगर सेविका आशा सुभाष मराठे की चेंबूर परिसर में लोकप्रियता दिनों दिन बढ़ रही है।अपने विभाग के लोगों की समस्याओं को लेकर हमेशा से महानगर पालिका और पुलिस प्रशासन से लेकर महाराष्ट्र सरकार से दो दो हाथ करने वाली महिला नगर सेविका आशा मराठे के सामाजिक कामों को पार्टी ने हमेशा ही तरजीह दिया है।यही कारण है कि आज केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हों या मुंबई भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मंगलप्रभात लोढ़ा सब के सब भाजपा के बड़े नेता उनके वार्ड के कार्यक्रमों में केवल एक बुलावे पर दौड़े चले आते हैं।एक जमाने में भाजपा के पूर्व मंत्री स्व हाशू आडवाणी और भाजपा के पूर्व विधायक स्व प्रमोद शिरवलकर ने भाजपा का नाम चेंबूर में रोशन किया था।आशा मराठे भाजपा के उन्हीं नेताओं के आधे अधूरे कामों को पूरा करने का काम कर रही हैं।उनके सामाजिक कामों से चेंबूर परिसर के भाजपाइयों में बेहद उत्साह पैदा हो गया है।एक लंबे अर्से के बाद चेंबूर में परिसर में भाजपा का कमल खिलता हुआ दिखाई देरहा है।


बतादें कि चक्री बादल फटने से चेंबूर परिसर में कितनों के घर उजड़ गए।झोंपड़पट्टी में रहने वालों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ।आशा मराठे ने लंबे संघर्षों के बाद कलेक्टर से चक्री बादल से प्रभावित 11लोगों को प्रत्येक व्यक्ति को 15 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान का चेक पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों दिलाया।चेंबूर नाका भाजपा कार्यालय के नूतनीकरण के बाद उसका विधिवत उद्घाटन देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्पन्न हुआ।

इस मौके पर मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा,विधायक प्रसाद लाड,वरिष्ठ नेत्री कांता नलावडे,प्रभाग समिति अध्यक्ष महादेव शिवगण,दक्षिण मध्य मुंबई जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर,भाजपा चेंबूर मंडल अध्यक्ष राहुल वालंज,राजाराम उपाध्याय,समाज सेवक सुभाष मराठे,धर्मराज पांडेय,श्रीनिवास शुक्ला,प्रमोद पांडे,संतोष मराठे के अलावा भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम के समापन पर आशा मराठे ने देवेंद्र फडणवीस और अन्य सभी नेताओं को गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: