Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

देश की नंबर वन पार्टी कांग्रेस के नंबर वन नगर सेवक रवि राजा का सम्मान।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में आजादी से पहले बनाई गई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी है।आजादी के बाद कश्मीर से कन्याकुमारी तक कांग्रेस का साम्राज्य फैला हुआ था।आजादी के 70 साल तक कांग्रेस नम्बर वन की पार्टी बनकर देश पर शासन किया।कांग्रेस के विरोधी भी इस बात से  इंकार नहीं कर सकते हैं।


आज कांग्रेस का इतिहास अपने आपको दोहरा रहा है।मुंबई मनपा में विरोधी पक्ष के नेता और नगर सेवक रवि राजा को मुंबई कांग्रेस जनसंपर्क कार्यालय राजीव गांधी भवन में नंबर वन का नगर सेवक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।देश की नंबर वन पार्टी कांग्रेस का नम्बर वन नगर सेवक रवि राजा ने यह सम्मान पाकर मुंबई के सभी वर्तमान और भविष्य 2022 में होने वाले कांग्रेस के नगर सेवकों के लिए एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है।कांग्रेस और खासकर उन लोगों को जो भविष्य में नगर सेवक बनने की चाह रखते हैं।उनको अत्यंत ही गंभीरता से लेने की जरूरत है।उन्हें आज की तारीख से ही अपने आप को लोहार की भांथी की आग में तपाना पड़ेगा।यदि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने हाथ का पंजा चुनाव चिन्ह किसी को दे भी दिया तब भी उनको नगर सेवक बनकर मुंबई महानगर पालिका में जाना इतना आसान नहीं होगा।क्योंकि कांग्रेस के विरोधिओं ने राह में कांटों के साथ ही लोहे की कील गाड़ दिया है।जीत की पगड़ी उसी के माथे पर बांधी जाएगी जो अभी से ही कांटों और लोहे की कील पर चलने का अभ्यास कर लिया हो।रवि राजा ने कांटों भरी राह पर चलकर इस पुरस्कार को अर्जित किया है।सचमुच में वो इस सम्मान के हकदार हैं।क्यों कि उन्होंने मनपा विरोधी पक्ष नेता के रूप में मुंबई में जितने भी काम किया है उसको एक खबर में समाहित नही किया जा सकता है।


अशोक भाई जगताप ने रवि राजा को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल गुलदस्ता देकर उनका सम्मान किया।वीरेंद्र चौधरी और मेहेर मोहसिन हैदर को भी मुंबई कांग्रेस की तरफ से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुंबई पालक मंत्री असलम शेख स्कूली शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ विधायक अमीन पटेल,मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव,मधु चव्हाण,डॉ दिनेश हेगडे,वीरेंद्र बक्षी,वीरेंद्र उपाध्याय,धर्मेश व्यास,शिवजी सिंह,सुनील नरसाले,महासचिव संदेश कोंडविलकर,शांताराम भावसार,संदीप शुक्ला, तुषार गायकवाड़,अमित शेट्टी,प्रेमबहादुर सिंह,कैलाश अरावडे,अनीसा बागुल,राजेश कोटीयन,भास्कर शेट्टी,सुनील गंगवानी,महेंद्र मुंगेकर,महेश मलिक,कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्षा डॉ अजंता राजपति यादव मुंबई सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा,कमला प्रसाद यादव,महासचिव मूर्ति ईश्वर आचार्या,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और नगर सेवक हाजी बब्बू खान,अनुसूचित जाति अध्यक्ष कचरू यादव उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह सफाई कामगार सेल अध्यक्ष राजेश रिडलान एन के कांबले,स्वयं रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे,महासचिव डॉ सत्तार खान,ओबीसी सेल अध्यक्ष दत्तू गवानकर तमिल सेल अध्यक्ष एस अरुणाचलम कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी मुंबई सचिव विकास तांबे,फिरोज शाह,जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता,अब्राहम रॉय मनी,जगदीश अमीन,कालू बुधेलिया,क्लाइव डायस,प्रमोद मांजरेकर,वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद नायर,पूर्व नगर सेवक राजेंद्र माहूलकर,नगर सेविका पुष्पा कोली मामी,गंगा कुणाल माने,मुंबई कार्यकारिणी सदस्य निलेश नानचे जिला कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,अनिल शर्मा,चंद्रकांत चंदू शेनाय,नवीन कुमार सिलवंत,सुभाष भलेराव,युवक नेता अभिषेक किशन मिस्त्री,ठाकुर विजय सिंह,लक्ष्मण कालखेर,मुरली पिल्लई,किरण गायकवाड़,राजेंद्र राजू नगराले,सुनील ढाका,वसंत कुम्भार,गणेश म्हात्रे,जगदीप कांबले,दिनेश सिंह,अब्दुल अहद खान,सानू शेख,सोनू शाह,नवीन गायकवाड़,धाता मिश्र,सुभाष पिसाल,रवि कलस्तरी,कुमार मेनन,हरिश्चंद्र विचारे,शरणपाल गोयल,हरिश्चंद्र यादव,राजनाथ यादव,दिनेश ग कांबले,मंगल सिंह,सुशीला जयसवाल,रोशना शाह,पूर्वी पटेल,रीना राम पाटिल,किरण आल्ट्ये,प्रियंका म्हात्रे,अखतरु शाह,मनीषा सूर्यवंशी,सुषमा,रेशमा,सिमिता,डॉ सुष्मिता वटकर,जयश्री रणदिवे,वैशाली दुपट्टे,रीना प्रजापति,आसमा शेख,मीडिया प्रमुख फिरोज कुट्टी के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बतादेंकि प्रजा फाउंडेशन ने रवि राजा को नंबर वन का नगर सेवक घोषित किया है जब कि टॉप10 में कांग्रेस के 3 नगर सेवकों को भी स्थान मिला है।

इस मौके पर कांग्रेस के सभी मंचासिन नेताओं ने आगमी 2022 मनपा चुनाव अपने दम पर अकेले 227 वार्डों में लड़ने का ऐलान किया।इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अति उत्साह जोश और जुनून का संचार हो गया है।


Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: