Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

यशवंत सिंह ने किया ठाकुर विजय सिंह के जन संपर्क कार्यालय का उद्घाटन।

मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

चेंबूर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और स्व गुरुदास कामत के सहयोगी स्व ठाकुर सकलदेव सिंह के चिरंजीव ठाकुर विजय सिंह को मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह ने चेंबूर रेलवे स्थानक के पास जनता मार्केट में ठाकुर विजय सिंह के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन  नारियल तोड़कर और फीता काट कर किया।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई कांग्रेस ने 65 से 70 उत्तर भारतीय कार्यकर्ता को आगामी 2022 के नगर सेवक चुनाव में टिकट देने का आश्वासन दिया है।हमने 68 वार्ड को चिन्हित किया है जहां हम अपना उम्मीदवार खड़े कर सकते हैं।उसमे से यदि 30 से 35 उत्तर भारतीय लोग नगर सेवक बनकर मनपा में जाते हैं तो कांग्रेस और खासकर मुंबई में रहने वाले उत्तर भारतीय समाज को इसका बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।मेरी सोच है कि इस बार ठाकुर विजय सिंह भी नगर सेवक बनकर मुंबई महानगर पालिका में जाएं।इनको चाहिए कि आज से ही किसी वार्ड को चुनकर वहां अभी से समाज के लोगों का काम करें। मैं इनको अपना पूरा सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार हूं।

 कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि यशवंत सिंह ने जिले के कुछ पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति का पत्र और उत्तर भारतीय गमछा देकर उनका सम्मान किया।समापन पर ठाकुर विजय सिंह ने प्रमुख अतिथि और कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को गमछा देकर उनको सम्मानित किया।

कार्यक्रम में दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत,सहदेव तलवटकर,राजेश सिंह,सूर्यकांत शर्मा,संदीप सिंह,दिनेश सिंह,मंगल सिंह,सुरेश शर्मा,रोहन तिवारी,विशाल पाण्डेय,रामजनम गुप्ता,के के रॉय,हर्ष मिश्र,रामलाल मिश्र,अनिल शर्मा,राजनाथ यादव,सलीम खान, बी एस तिवारी, कलनौजिया,अब्दुल रसीद शेख,रवि कलस्तरी,वीरेंद्र प्रताप सिंह,एम पी सिंह,अभिषेक सिंह,संतोष काले,श्रवण कुमार दुबे,आनंद यादव, बी एम माने,किशोर बारासकर,शेखर अन्ना,रामाश्रय गुप्ता,विश्वकर्मा प्रसाद,अमोल पावले,गणराज्य पावस्कर,पांडुरंग वावले,अभयराज यादव,हरिश्चंद्र यादव,सुनील रामराजे,आचार्य पंडित बी पी शुक्ल, भी उपस्थित थे।सी ई एन न्यूज चैनल के संपादक राज पाण्डेय को भी मीडिया में महत्वपूर्ण योगदान के लिए गमछा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर ठाकुर विजय सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त किया।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: