Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

नृत्य में दिखे लड्डू गोपाल, सांवरे और भगवान कृष्ण के सतरंगी रूप

 


जन्माष्टमी के अवसर पर अंशिका त्यागी ने दी ऑनलाइन प्रस्तुति “कृष्ण एक रूप अनेक” 

बाल वक्ता, नृत्यांगना, मॉडल और अभिनेत्री अंशिका त्यागी ने जन्माष्टमी के अवसर पर रविवार 29 अगस्त को कृष्ण के बचपन, युवा और भगवान, तीनों रूपों को अपनी नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बखूबी पेश किया। “कृष्ण एक रूप अनेक” शीर्षक वाले इस आकर्षक कार्यक्रम का सजीव प्रसारण फेसबुक लिंक Rocking-Anshika-Dancer-Model-Actress-109141597493228/ पर किया गया। इन नृत्य प्रस्तुतियों में अभिनव, अरुणेश और प्रियंश ने भी अह्म भूमिकाएं अदा कर प्रशंसा हासिल की।



      नव-अंशिका फाउंडेशन की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि भगवान कृष्ण का ऐसा विशाल व्यक्तित्व है कि उनकी उम्र का हर पड़ाव लोगों को संदेश देता है। बाल्यावास्था में उन्होंने जिस राक्षसी पूतना को सद्गति दी। वास्तव में उस राक्षसी के कोई पूत नहीं था इसलिए भगवान कृष्ण ने उन्हें मातृत्व के भाव से मुक्ति दी। इसी तरह उन्होंने बवंडर वाले तृणावर्त राक्षस, बछड़े रूपी वत्सासुर राक्षस, बगुला रूपी बकासुर, अजगर रूपी अघासुर का भी अंत किया। इसके साथ ही उन्होंने दो विशाल वृक्ष यमलार्जुन को भी मुक्ति प्रदान की। युवाकाल में उन्होंने लोगों को मक्खन खाकर तंदरुस्त रहने का संदेश दिया वहीं महिलाओं के स्नान सरोवर के पास लीला रचा कर युवतियों को सावधान किया। बांसुरी बजाकर विश्व को प्रेम का संदेश दिया। गोवर्धन लीला कर अहंकार न करने की सीख दी वहीं गौपालक के रूप में गौ माता के महत्व को समझाया। गीता का संदेश देकर लोगो को बताया कि व्यक्ति को कभी भी अपने कर्म से विमुख नहीं होना चाहिए।


      “कृष्ण एक रूप अनेक” नृत्य प्रस्तुति में लोकप्रिय बाल नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने सबसे पहले बाल कृष्ण की मनभावन झांकी “कान्हा सो जा जरा” गाने के माध्यम से पेश की। इस वात्सल्य रस से ओत-प्रोत आकर्षक नृत्य प्रस्तुति के बाद अंशिका ने भगवान कृष्ण के युवा रूप की झलक “राधा कैसे न जले” गाने के माध्यम से पेश की। अंत में उन्होंने भगवान कृष्ण के आलौकिक रूप की भव्यता “वो कृष्णा है” गाने पर मनभावन नृत्य कर दर्शायी। इस लाइव शो में श्री कृष्णा फाउंडेशन संस्थापक पवन सोनी जी भी उपस्थित रहे और श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी और

 शहर ही नहीं दूर दराज के कला के प्रशंसक जुड़े। सबने इसकी प्रशंसा की।


नीशू त्यागी

अध्यक्ष

नव-अंशिका फाउंडेशन

facebook.com/nishu.tyagi.7792

9335222238

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: