Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

आशा मराठे की लोकप्रियता से प्रभावित मुस्लिम महिलाएं हो रहीं हैं भाजपा में शामिल।


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

भाजपा दक्षिण मध्य मुंबई जिला महिला मोर्चा अध्यक्षा और प्रभाग विभाग क्रमांक 153 चेंबूर सुभाष नगर की नगर सेविका आशा सुभाष मराठे की लोकप्रियता से प्रभावित होकर मुस्लिम समुदाय की वो महिलाएं जो कभी भाजपा के नाम से नफरत किया करती थीं आज वही महिलाए अपनी मर्जी से बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हो रही हैं।


आशा मराठे के पास एक ऐसा हुनर है जिसके दम पर क्या महिला क्या पुरुष सब के सब आकर्षित हो जाते हैं।भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल जैसा खिला हुआ चेहरा वाणी में मिठास और बेहद मिलनसार स्वभाव की आशा अपनों से बड़ों के पांव छू कर उन्हें अपना बना लेती हैं।उनके इसी खूबी के कारण भाजपा के शीर्ष नेता और कार्यकर्ताओं में उनकी बहुत बड़ी इज्जत और उनका ढेर सारा सम्मान है।उनके राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों को टीवी चैनल सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से मुंबई में सब लोग देख रहे हैं।उनका काम करने का ढंग और लोगों से मिलने का तरीका और नेताओं से भिन्न है।

कोरोना की महामारी के दौरान उन्होंने अपनी जो सेवाएं लोगों को दिया उसकी सराहना करते लोग आज भी थकते नहीं हैं।अपने जीवन के 24 घंटों में से 20 घंटे सामाज और अपने लिए केवल 4 ही घंटे लेने वाली आशा मराठे को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा मुंबई के शीर्ष नेता विधान सभा चुनाव में उनको पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाकर पुरस्कृत किया तो इसमें किसी को भी आश्चर्य नहीं होना चाहिए। 

अभी हाल ही में भाजपा अणुशक्ति नगर विधान सभा की तरफ से ट्राम्बे के पायली पाडा अभिनव ज्ञान मंदिर विद्यालय के सभागृह में एक महिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था।इस अवसर पर आशा मराठे के नेतृत्व में शमीना बानो समेत 3 सौ मुस्लिम महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश किया।महाराष्ट्र भाजपा महिला उपाध्यक्ष चित्र वाघ ने सभी महिलाओं को भाजपा पट्टा देकर सम्मानित किया।

चित्रा वाघ ने सैकड़ों महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज इतनी बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं भाजपा में शामिल हो कर यह बात साबित किया है भाजपा मुसलमानों की दुश्मन नहीं।तीन तलाक़ के मसले को भाजपा के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हल कर के मुस्लिम महिलाओं को नये ढंग से जीवन जीने का अधिकार दिया है।आज इतनी बड़ी तादात में मुस्लिम महिलाओं के पार्टी में शामिल होने से ट्राम्बे विधान सभा में भाजपा का संगठन पहले की अपेक्षा और अधिक मजबूत होगा।इसके लिए मैं पार्टी और अपनी तरफ से आशा मराठे का अभिनंदन करना चाहती हूं।जिनके अथक प्रयास से सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा के घर में प्रवेश किया है।

इस अवसर पर भाजपा मुंबई महिला अध्यक्ष और नगर सेविका शीतल गंभीर भाजपा चेंबूर विधान सभा अध्यक्ष राहुल वालंज,सुभाष मराठे,सलीम शेख के अलावा ट्राम्बे चिता केंप के सैकड़ों भाजपा महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

कार्यक्रम के समापन पर आशा मराठे ने चित्रा वाघ और सभी महिला कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताया।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: