Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

कांग्रेस का चलता फिरता दवाखाना गरीबों का कर रहा है इलाज।


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा के मार्गदर्शन और पूर्व विधायक यूसुफ अब्राहनी,मुंबई कांग्रेस महासचिव वसीम जावेद खान ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अब्राहम राय मनी और पीसीसी सदस्य विनोद जैन और मुस्ताक भाई पत्रावाला,सुनील येवले के नेतृत्व में जिले के सम्पूर्ण झोंपड़पट्टी में गरीब और जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए चलता फिरता दवाखाना घूम रहा है।


मानखुर्द शिवाजी नगर विधान सभा के प्रभाग विभाग क्रमांक 142 सोनापुर जयहिंद नगर में सैकड़ों लोगों ने इस मोबाईल दवाखाना का लाभ उठाया।ब्लॉक अध्यक्ष राजनाथ यादव ने बताया कि अशोक भाई जगताप,चरण सिंह सप्रा के आदेश पर हम मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित कर ऐसे लोगों के स्वास्थ्य की संपूर्ण जांचकर अनुभवी चिकित्सक से लोगों को उनके जरूरत के अनुसार मुफ्त में दवा का वितरण किया है जो लोग दूर जाकर किसी अस्पताल में अपना इलाज नहीं करा सकते हैं।इलाज के लिए उनके पास पर्याप्त धन नहीं है।

डॉ अनिल गुप्ता,तबस्सुम खान,ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रामलाल मिश्रा और विजय गुप्ता,महेश चव्हाण,सुनंदा चव्हाण आदि ने अपना विशेष सहयोग किया।

 गौरतलब बात यह है कि मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल अध्यक्ष और मुंबई  जी कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ दिनेश हेगडे के कथानानुसार  मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और उनकी पूरी टीम 100 प्रतिशत कांग्रेस के मूल सिद्धांतों के अनुरूप काम कर रहे हैं।जिन गरीब लोगों को अपने इलाज के लिए रुपए नही है उनका सम्पूर्ण इलाज कांग्रेस कर रही है।इससे साबित होता है कि  कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ है और आज भी कांग्रेस अपने उद्देश्य और रास्ते से अलग नहीं हुई है।


Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: