Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

अशोक भाई जगताप के हाथों गोरेगांव में मुफ्त राशन का वितरण संपन्न ।


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष अब्दुल अहद खान के सौजन्य से गोरेगांव पूर्व सोनावाला क्रास रोड नंबर 2 वार्ड नंबर 54 में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भाई जगताप के हाथों मुफ्त राशन कीट वितरण किया गया।


इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने अपने अंदाज में बोलते हुए कहा कि देश में एकमात्र कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो गरीब और मजलूमों के साथ हर वक्त रहती है।बोलने के लिए तो कुछ लोग हर समय अपने मन की बात करते ही रहते हैं। उनका क्या जिनको बोलने और फेकने की आदत है वो तो वोट की खातिर बोलते ही रहेंगे और फेकते ही रहेंगे और जिनको करने की आदत बन गई है वो तो समाज और लोगों का काम करते ही रहेंगे।

मुंबई कांग्रेस कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी  जेनेट  डिसूजा  ने कहा कि कांग्रेस ने देश आज़ाद कराया है। यह बात पूरी दुनिया जानती है।जैसे कांग्रेस पहले भी गरीबों के साथ थी और आज भी है और आगे भी रहेगी।

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरुपम ने सैकड़ों महिलाओं और  कार्यकर्ताओं को माईक पर संबोधित करते हुए कहा कि अब्दुल अहद खान इस विभाग में हमेशा लोगों के साथ मिलकर काम करना जानते हैं। सभी को सुख सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन प्रशासन के साथ संघर्ष कर रहे हैं।स्थानिक जनता को आगे आने वाले दिनों में इनका साथ देना होगा।

मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष यशवंत सिंह ने कहा कि सम्पूर्ण मुंबई में गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त अनाज और खानेपीने चीजों को हमारे प्रकोष्ठ की तरफ से वितरित किया जा रहा है।मुंबई कांग्रेस की पूरी टीम अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा के मार्गदर्शन में बहुत अच्छा काम कर रही है।इसलिए मुंबई में कांग्रेस का जनाधार धीरे धीरे बढ़ने लगा है।देश में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन और प्रदर्शन को लोग सराहना कर रहे हैं।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मुंबई कांग्रेस महासचिव प्रेमबहादुर सिंह,राजेश कोटीयन,संदीप शुक्ल,सचिव फिरोज शाह,जयप्रकाश सिंह,राजेश सिंह, शांताराम भावसार,कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,जिला अध्यक्ष क्लाइव डायेश,राज प्रजापति,दिनेश सिंह,अमित दुबे,मकसूद आलम,उमर शेख,कंचन प्रजापति,जितेंद्र पाठक,वसंतलाल यादव,जटाशंकर,विनोद मिश्रा,अजीत सुर्वे,सर्वेश जयसवाल के अलावा कांग्रेस के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन राज प्रजापति ने तथा आभार प्रदर्शन अब्दुल अहद खान ने किया।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: