Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

बाकी कुछ बचा तो महंगाई मार गई - हाजी बब्बू खान


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार            

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा और मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव,अमरजीत सिंह मनहास मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और धारावी के चर्चित नगर सेवक हाजी बब्बू खान के निर्देश पर मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ वडाला विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलेंडर पेट्रोल डीजल मोबिल आयल सीएनजी और जीवन उपयोगी चीजों की महंगाई और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार ढंग से प्रदर्शन किया।


हाजी बब्बू खान ने प्रदर्शनकारियों और स्थानिक नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के 7 सालों के कार्यकाल में देश के किसी भी नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए नही आए और नाही तो किसी भी व्यक्ति के अच्छे दिन आए।देश में दो चीजें जरूर आ गई एक तो महंगाई और दूसरी कोरोना जैसी भयंकर बीमारी।लोगों के जेहन में एक बात बार बार आ रही है कि कांग्रेस के 70 सालों के कार्यकाल में कभी ऐसी कोई प्राकृतिक आपदा देश में नही आई जिसमें इतने लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी हो।जबकि भाजपा के केवल 7 सालों में ही कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। भाजपा का शासन देश को कहां लेकर जायेगा इस बात का किसी को कोई मालूमात नही है।कोरोना की बीमारी से आवाम की जान बचाने में केंद्र सरकार फेल हो गई।अगर सरकार ने सही समय पर सही कदम उठाया होता तो शायद इतनी बड़ी संख्या में लोग मरते ही नही।आज भी अपने देश में वैक्सीन कम पड़ रहा है।वैक्सीन सेंटर पर लोग रोज दो चक्कर लगा रहे हैं फिर भी उन्हें टीका नही लग पा रहा है।देश में कोरोना से कितने लोगों की मौत हुई है इसका सही आंकड़ा भी सरकार नहीं दे पा रही है और कोरोना से बचे हुए लोगों को देश की महंगाई मार रही है।आज महंगाई भी सातवे आसमान पर पहुंच गई है।इसके आगे कोई दूसरा आठवां आसमान तो है ही नही फिर महंगाई कहां जाकर रुकेगी इसकी भी कोई गारंटी मोदी सरकार नहीं दे रही है।इनके शासनकाल में अपने मुल्क और आवाम का क्या हश्र होगा हमसे बेहतर अल्लाह ही जानता है।पिछले चुनाव में लोग भूलवस कमल का बटन दबाकर आज अपने आप को ठगा ठगा महसूस कर रहे हैं।लेकिन आगामी मुंबई मनपा चुनाव 2022 में कांग्रेस का पंजा को निश्चित रूप से बढ़त मिलेगी।सोनिया गांधी और राहुल गांधी का देश और आवाम के हित में किया हुआ संघर्ष कभी जाया नही जायेगा।इसका मुझे पूरा पूरा भरोसा और यकीन है।

खुदा हाफिज ।

इस मौके पर प्रमुख अतिथि महाराष्ट्र सरकार स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री प्रो वर्षा गायकवाड़, दक्षिण मध्य मुंबई ज़िला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता, कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सचिव सोनू शाह, राजू ठक्कर, विजय कांबले,महेंद्र मुंगेकर,नवीन कुमार गायकवाड़ ,सुभाष पिसाल,नसीरूदीन मुन्ना खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ वडाला विधान सभा अध्यक्ष कुत्तुबुद्दीन सैयद के अलावा वडाला विधान सभा के सैकड़ों पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल थे।

प्रदर्शन का आयोजन कुतुबुद्दीन सैयद ने किया और समापन पर सोनू शाह ने प्रो वर्षा गायकवाड़ और हाजी बब्बू खान के समेत कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।


Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: