Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

नारपोली पुलिस द्वारा किया गया महिलाओं के लिए जागरुकता अभियान

भिवंडी। एम हुसेन। भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे  द्वारा  पद भार ग्रहण करने के बाद भिवंडी शहर के रहिवासियों तथा पुलिस में समन्वय स्थापित करने व पुलिस द्वारा समाज की सेवा कैसे की जाये इसके लिए शहर के सभी पुलिस स्टेशनों में पुलिस दीदी, पुलिस काका, बड़ी काॅप, भरोसा सेल ,वरिष्ठ  नागरिक, महिला सुरक्षा आदि सेल की स्थापना की गई है।उक्त  सेल के माध्यम से सभी पुलिस  स्टेशनों  द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में सामाजिक‌ कार्यक्रम , जागरुकता अभियान चला कर नागरिकों को जागरुक  किया  जा रहा है ।इसी क्रम में नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे के मार्गदर्शन में भिवंडी के अण्णाभाऊ साठेनगर स्थित जय दुर्गा मुक्ता सालवे महिला मंडल व साठेनगर क्षेत्र की महिला व स्थानिक रहिवासियों को जागरुक करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया था  ।
        उक्त  कार्यक्रम में पुलिस निरीक्षक (अपराध ) वाणी  द्वारा  भिवंडी पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे के निर्देशानुसार चलाये जा रहे पुलिस दीदी, पुलिस काका, बड़ी काॅप, भरोसा सेल ,वरिष्ठ नागरिक, महिला सुरक्षा आदि सेल संबंधित उपयुक्त जानकारी नागरिकों को देते हुए , पुलिस विभाग के टोल फ्री नंबरों को बताया ।इसके साथ ही उपस्थित महिला सदस्यों को लड़कियों व महिलाओं के छेड़छाड़ करने पर सुरक्षा के उपाय व कानून में हुए बदलाव की सविस्तार जानकारी दी गई वहीं पर महिलाओं से अपील किया गया है कि उस समय किसी प्रकार का भय नहीं रखते हुए सर्वप्रथम पुलिस को सूचना देनी चाहिए । भिवंडी पुलिस आपकी मदद के लिए सदैव तात्पर्य है और रहेगी।
     आज सोशल मीडिया का युग है वहीं पर युवा पीढ़ी सोशल मीडिया का अधिक  इस्तेमाल कर रही है। अनेको बार फेसबुक व वाट्स आप पर असामाजिक तत्वों द्वारा जाति व धर्म के  विरुद्ध  पोस्ट किया जाता है, ऐसे पोस्ट को किसी भी कीमत पर स्वीकार नही करना चाहिए , इसके साथ ही साठे नगर की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया गया  ।उक्त  अवसर पर पुलिस उप निरीक्षक वालके, मपुशि.मनीषा शिदें, गोपनीय कक्ष के अंमलदार आदि भारी संख्या में पुलिस कर्मचारियों के साथ सैकड़ों महिला व स्थानीय निवासी उपस्थित थे।इस प्रकार की जानकारी नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे ने दी है ।


Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: