Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

भिवंडी में भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक उत्साह के साथ संपन्न, गांव गांव में पदयात्रा कर गांधीजी के विचार पहुंचाएं

संवाददाता, भिवंडी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की  संकल्पना से भाजपा ने देशभर में भाजपा के नये ढाई  करोड सदस्य पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का शुभारंभ शनिवार को रांजणोली बायपास नाका स्थित वाटिका होटल के सभागृह में किया गया है। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कपिल पाटील ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  भाजपा कार्यकर्ताओं को २ से ३१ अक्टूबर के दरम्यान संपूर्ण देश में गांव गांव में पदयात्रा कर महात्मा गांधीजी के विचार पहुंचाने का काम काम करें। गांव की  समृद्धी होगी तभी देश की सही मायने में  विकास होना संभव होगा इस प्रकार का आवाहन किया है। स्व.प्रधानमंत्री  राजीव गांधी को लोकसभा में ४२५ सांसद विजय  प्राप्त कए  थे इसकी अपेक्षा रेकॉर्ड तोडने की अब प्रधानमंत्री मोदीं ने तैयारी की है। इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को देश हित के लिए काम करने के लिए जुट जाएं इस प्रकार का आवाहन सांंसद कपिल पाटील ने किया है। इसी प्रकार अन्न व नागरी पुरवठा राज्यमंत्री रवींद्र चव्हाण ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव दो महीने बाद होने वाला है, भविष्य में राजकीय समीकरण कैसा रहेगा उसके संदर्भ में अभी हम नहीं बोल सकते।परंतु राज्य के २८८ स्थानों पर विधानसभा चुनाव  लडना है और विजयी होना है इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को काम  पर लगने के लिए कहा है। जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे ने प्रास्ताविक भाषण करते हुए ठाणे जिला ग्रामीण क्षेत्रों में  लगभग २ लाख नये सदस्य पंजीकरण कर एक मिसाल  प्रस्थापित किया जाएगा। जिला के विधानसभा चुनाव गठबंधन सभी छह विधानसभा क्षेत्र में विजयी होने के लिए  कार्यकर्ता ,पदाधिकारी एक साथ मिलकर काम करेंगे इस प्रकार का विश्वास व्यक्त किया है।
        उक्त अवसर पर भाजपा के बदलापूर शहर अध्यक्ष तथा नगरसेवक संभाजी शिंदे ने कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर  आगामी विधानसभा चुनाव कंधे से कंधा मिलाकर  काम करें। इसी प्रकार शिवसेना के जिल्हा प्रमुख प्रकाश पाटील को हातमाग महामंडल का अध्यक्षपद राज्य शासन ने दिया है इसी प्रकार भाजपा के जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे को भी राज्यस्तरीय शासकीय पद मुख्यमंत्री द्वारा दिया जाए इस प्रकार की मांग की गई है।उक्त अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर सांसद कपिल पाटील से  दयानंद चोरघे को शासकीय पद देने की मांग की है। जिसपर कपिल पाटील ने मुख्यमंत्री के समक्ष जल्द से जल्द बैठक कर  चोरघे को पद देने के लिए आग्रह करने के लिए आश्वासन दिया है।उक्त बैठक में विधायक किसन कथोरे ,पूर्व मंत्री जगन्नाथ पाटील ,जिला प्रभारी संजय पांडेय ,संघटन मंत्री सतिश दौंड,भिवंडी पं.स.सभापती रविना जाधव ,भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश पाटील ,तालुकाध्यक्ष निलेश गुरव ,भाजपा तालुकाध्यक्ष पी.के.म्हात्रे ,पं.स.सदस्य जितेंद्र डाकी,जि.प.सदस्य अशोक घरत आदि सहित जिले के सभी तालुकाध्यक्ष ,महिला अध्यक्ष ,जिला कमिटी सदस्य भारी संख्या में उपस्थित थे। .

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: