Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

43 वर्षीय समाजसेवी शरीफ खान का 12 वीं पास होने पर सत्कार

मुंबई:- मुलुंड में जगजीवन राम नगर,डंपिंग रोड स्थित गलिच्छ बस्ती  में रहने वाले ,ऑटो रिक्शा चालक शरीफ खान अब्दुल समद खान ने 43 वर्ष की आयु में अपने मेहनत व लगन के बल पर 12 वी कॉमर्स की परीक्षा प्रथम बार में ही 51%अंक हासिल कर पास किया।अपने बच्चों को पढ़ता हुआ देखकर उनके मन मे भी शिक्षा ग्रहण करने की लालसा जागृत हुई।1991 में 9वी तक पढ़ाई करने के बाद वे रोजी रोटी की तलाश में अपना गांव चाँद पुर,पट्टी,प्रतापगढ़ (उ प्र)छोड़कर मुंबई आ गये।
  2 वर्ष पूर्व बडी बेटी रुखसार 12 वी की पढ़ाई कर रही थी तभी शरीफ खान की भी इच्छा हुई कि वे 10वी पास कर लें।बच्चों के मार्गदर्शन में  वे पढ़ने लगे
और 2017 में 10 वी की परीक्षा पास किया।
पुनः छोटी बेटी आयशा खान जो इस वर्ष 10 वी की परीक्षा दी है उसके साथ पढ़ते हुये ,बड़ी बेटी के मार्गदर्शन में 12 वी कॉमर्स की परीक्षा दिया और 51%अंक हासिल कर परीक्षा पास किया।
  वे मुंबई हॉकर्स यूनियन के उपाध्यक्ष है तथा मुंबई के टाउन वेंडिंग कमिटी जोन-6 के सदस्य है।
  शरीफ खान की उपलब्धि पर उनका सत्कार मनोज  कोटक(नव निर्वाचित सांसद),डॉ बाबुलाल सिंह (उपाध्यक्ष-मुंबई कांग्रेस),डॉ सचिन सिंह (मा अध्यक्ष-मुलुंड युवक कांग्रेस),डॉ आर एम पाल(शिक्षा विद),सुरेन्द्र मिश्रा, दयाशंकर पाल(कराटे प्रशिक्षक),जयभारत सिंह,सुभाष पांडेय,महानंद सिंह,राजेश सिंह,अकरम खान, राजेश चौहान,मनोज सिंह,प्यारेलाल जायसवाल ने पुष्पगुच्छ देकर किया।
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: