Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

राज्यपाल ने किया गढ़चिरौली में हुए नक्सली हमले का तीव्र निषेध;

पुलिस शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मुंबई, दि. 1 : राज्यपाल चे. विद्यासागर राव ने आज गढ़चिरौली जिले में नक्सली हमले में हुए शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इस नक्सली हमले का कड़े शब्दों में निषेध किया है।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि गढ़चिरौली जिले में आज हुए दुर्दैवी नक्सली हमले में राज्य ने अपने शूरवीर पुलिस जवान खोये है, जिसका बहुत दुख हुआ है।  इस नक्सली हमले का कड़े शब्दों में निषेध करता हूँ।  इस हमले में शहीद हुए सभी पुलिस जवानों के परिवारों को अपनी शोकसंवेदना सूचित करता हूँ।

गढ़चिरौली नक्सली हमले के मद्देनज़र राज्यपाल का चायपान रद्द

गढ़चिरौली में पुलिस पर हुए नक्सली हमले के मद्देनज़र  राज्यपाल चे. विद्यासागर राव ने महाराष्ट्र दिन की संध्या पर राजभवन में  आयोजित चाय पान एवं  सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द किए है।

महाराष्ट्र दिन के उपलक्ष्य में राजभवन में राज्यपाल ने मान्यवर निमंत्रितों के लिए एवं विविध देशों के राजदूतों के लिए चायपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: