गौरतलब है कि मॅनचेस्टर मानी जानीी वाली नगरी के रूप में पहचानी जाने वाली भिवंडी शहर में बडे पैमाने पर मजदूर वर्ग रहता है जो दिनभर काम करने के बाद अपने परिवार का पेट भरने वाले पैसों में से जमा पैसाा व कर्ज अथवा आभूषण रेहन पर रखकर एक घर लेकर रहते हैं इसीलिए नये घर लेने की शक्ति नहीं है जिसकारण मजदूर नये घर लेने हेतु असमर्थ हैं। इस प्रकार धोकादायक इमारत में मजदूर सपरिवार बड़े पैमाने पर रहते हैं , भिवंडी - निजामपूर शहर महानगर पालिका में कुल पांच प्रभाग समिति हैै।
भिवंडी- महानगरपालिका में कुल ५ प्रभाग समिति है। जिसमें प्रभाग समिति क्र.१ में ९८, प्रभाग समिति क्र. २ में २५३ प्रभाग समिति क्र.३ में १३८, प्रभाग समिति क्र. ४ में १५८ प्रभाग समिति क्र.५ में ३३१ इस प्रकार कुल ९७८ धोकादायक इमारत है। उक्त इमारत में लगभग १५ हजार से अधिक नागरिक रहते हैं जिनके जीवन को धोखा कायम का है।
पूर्व तीन वर्षों से शहर में विविध स्थानों पर इमारत दुर्घटना होने के बाद राज्य शासन ने अनधिकृत, धोकादायक इमारत तोड़कर ध्वस्त करने हेतु निर्देश मनपा प्रशासन को दिया है। जिसके अनुसार मनपा आयुक्त मनोहर हिरे ने अतिधोकादायक इमारत पर कार्रवाई करने हेतु निर्देश उपयुक्त दीपक कुरलेकर को दिए हैं। परंतु , मनपा प्रभाग प्रशासन द्वारा धीमीगति से काम शुरू है परिणामस्वरूप धोकादायक इमारत पर निष्कासन कार्रवाई बरस्त तक पूर्ण हीगी कि नहीं ? इस प्रकार शंका उपस्थित किया जा रहा है।इसलिए मनपा प्रशासन एवं लोक प्रतिनिधियों को आगे आकर धोकादायक इमारत का धोका कैसे टाला जाए उनका पुनर्वसन कैसे किया जाएगा इसके लिए प्रयत्न करना आवश्यक है। उक्त प्रकार की प्रतिक्रिया यहां के रहिवासियों ने व्यक्त की है।


