बंगाली नव वर्ष के मौका पर कोलकाता से यूट्यूब चैनल कैलकॉलिंग और सच्चा दोस्त न्यूज़ के माध्यम से आयोजित 'चिरो नूतनर दिलो दाक ’ नामक कार्यक्रम में व्हाइट हाउस में प्रदर्शन करने वाले एकमात्र भारतीय पर्क्युशनिस्ट होने का दुर्लभ गौरव प्राप्त 'राष्ट्रगौरव' ताल सम्राट तबलावादक आदित्य नारायण बैनर्जी, संगीत में बारीकी से अपनी पकड़ रखने वाले बॉलीवुड म्यूजिक डायरेक्टर कौस्तब सरकार (राणा), व सितार को विभिन्न वादन यंत्र के स्टाइल में बजाने वाले सितार मेस्ट्रो संदीप बैनर्जी की लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तिगड़ी सहित संगीता दास (मुखर कलाकार), अमितादित्य सान्याल (मुखर कलाकार), अशोक घोष (इलेक्ट्रॉनिक्स पैड), गौतम दे (गिटार) ने संगीत की मधुर धुन पर श्रोताओं को बंधे रखा.
तीन घंटे के इस संगीतमय माहौल में पूरा स्टेडियम मनो ऐसा प्रतिक हो रहा था जैसे संगीत ईश्वर है कलाकार पुजारी और श्रोता ईश्वर की सेवा (ध्यान) में मग्न हो...


