Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

भिवंडी में स्वाईन फ्लू से पीड़ित महिला की मृत्यु।

संवाददाता, भिवंडी ।भिवंडी तालुुका के कुकसे गांव में एक महिला की स्वाईन फ्लू की बीमारी के कारण मृत्यु होने की घटना प्रकाश में आई है ।पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सखुबाई सुदाम पाटिल ( ५२ निवासी .कुकसे )नामक महिला को आठ दिन पूर्व बुखार आने के बाद उसे कल्याण के आयुष अस्पताल में उपचाार के लिए भर्ती कराया गया था।परंतु उसकी। बिगडती हालत को देखते हुए आगे के उपचार के लिए मुंबई के कस्तुरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार शुरु था परंतु सखुबाई की बीती रात उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है आहे। उक्त घटना के बाद क्षेत्र में शोक व्याप्त है।उक्त मृत्यु का मामला स्थानिक पुलिस  स्टेशन ने दर्ज कर लिया है। इस प्रकार की दुखद घटना से तालुका आरोग्य विभाग का निष्क्रिय कार्यभार प्रकाश में आया है।भिवंडी तालुुका में व्याप्त ग्रीष्म गर्मी के मौसम में विविध प्रकार की बीमारियां शुरु हो गई हैैं। इस बाबत अनेक ग्रामीणों ने आरोग्य अधिकारियों के समक्ष आरोग्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  मांग की है, परंतु आरोग्य विभााग द्वारा दुर्लक्ष किया जा रहा है।जिसकाारण सर्वसामान्य नागरिकों के आरोग्य को धोखा बना हुआ है। आरोग्य केंद्र में डॉक्टर नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते हैं इसलिए मरीज को समय पर उपचार नहीं मिल रहा है परिणामस्वरूप उन्हें अपने प्राणों की आहुति देना पड रही है, इस प्रकार का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। 
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: