Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

महागठबंधन के उम्मीदवार सांसद कपिल पाटिल का कल्याण की रैली में नागरिकों का भारी उत्साह, कल्याण शहर के विकास के लिए कटीबद्ध -- कपिल पाटिल।

भिवंडी। एम हुसेन । भिवंडी 23 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार कपिल पाटिल का प्रचार चर्म पर अहुंच चुका है और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिन प्रतिदिन बढते जा रहा है।चुनाव के आखिरी रविवार को सभी छोटे बड़े स्थानों पर सर्विस करने वाले सहित मतदारों से मतदान करने का आवाहन करने के लिए सांसद कपिल पाटिल की निकाली गई प्रचार रैली में भाजपा -शिवसेना-रिपाई ,कुणबी सेना ,रासप ,श्रमजीवी संघटना आदि पक्ष के हजारों कार्यकर्ता सहभागी हुए थे।मोटरसाइकिल पर सवार होकर हाथ में पक्ष का ध्वज लेकर फहराते हुए कार्यकर्ता शामिल थे जिससे वातावरण महागठबंधन मय हो गया था। इस दरम्यान कल्याण शहर के विकास के लिए महागठबंधन कटीबद्ध है इस प्रकार का आश्वासन सांसद कपिल पाटिल ने दिया। कल्याण पश्चिम क्षेत्र के विविध भाग में सांसद कपिल पाटिल के प्रचार के लिए प्रचार रैली का आयोजन किया गया था। उक्त रैली में शिवसेना के जिलाप्रमुख प्रकाश पाटिल,विधायक नरेंद्र पवार,शिवसेना के विजय सालवी,अरविंद मोरे,प्रकाश पेणकर,नगरसेवक वरुण पाटिल ,संदीप गायकर ,मोहन उगले ,जयवंत भोईर ,रिपाई राष्ट्रीय सचिव दयाल बहादूर ,,नगरसेविका विजया अरविंद पोटे ,शोभा पाध्ये सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता भारी संख्या में  सहभागी थे।इस रैली में महागठबंधन के अनेक महिला व पुरुष कार्यकर्ता बाईक लेकर सहभागी हुए थे। भाजपा ,शिवसेना का झंडा लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिवसेना पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे के जयजयकारा का नारा लगाए।आगामी सोमवार को मतदान होने वाला है इसलिए चुनाव प्रचार का आज का  रविवार यह आखिरी रविवार है इसलिए कल्याण में सर्विस करने वाले मतदारों के साथ संपर्क साधने के लिए रैली निकाली गई थी। दुर्गाडी किले पर दुर्गामाता मंदिर में दर्शन करने के बाद रैली की शुरुआत की गई थी । प्रत्येक चौक पर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की भारी फौज रैली में समाविष्ट होने के बाद रैली का स्वरूप बढते गया। मतदारों से व्यक्तिगत भेंट की व वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद लेकर मतदारों की समस्याओं को सांसद ने संज्ञान में लिया। बहूसंख्य मतदारों ने अपना महागठबंधन के लिए एकनिष्ठ होने की पुष्टि की है। कल्याण शहर के विकास के लिए महागठबंधन कटीबद्ध है, कल्याण वासियों को तेजगति से प्रवास करने के लिए मेट्रो ठाणे की ओर जाने के लिए आठ लैन बायपास,कल्याण-मुरबाड रेल्वे,कल्याण-मालशेज रास्ते का चौपदीकरण,दुर्गाडी खाडी के पास से जलप्रवास हेतु जेट्टी आदि काम मंजूर हो चुके हैं। विमानतल की धर्तीपर कल्याण रेल्वे स्टेशन को मंजूरी दे दी गई है। कल्याण-बदलापूर, कल्याण-आसनगांव रेल्वे स्टेशन के दरम्यान अतिरिक्त मार्ग का काम शुरू है, कुछ ही महीने में कल्याण के प्रवासियों को शीध्र रूप से नवी मुंबई जाने हेतु ऐरोली एलिव्हेटेड रेल्वे मार्ग का काम शुरू है।उक्त काम के परिणामस्वरूप कल्याण का निश्चित रूप से विकास होगा ऐसा सांसद कपिल पाटिल ने स्पष्ट किया।  भिवंडी लोकसभा क्षेत्र हेतु भिवंडी में पासपोर्ट ऑफिस का काम शुरू है।इसलिए कल्याण में नागरिकों को अधिक समय तक प्रतीक्षा किए बगैर पासपोर्ट उपलब्ध होगा इस प्रकार की जानकारी कपिल पाटिल ने दी। दुर्गाडी किले से  निकलने वाली रैली शहर के विविध क्षेत्रों में निकाली गई उसके बाद उंबर्डे गावं स्थित रैली समाप्त हुई।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: