अल्लामा शिबली नोमनी ट्रस्ट के तत्वावधान में उर्दू इंग्लिश प्राइमरी स्कूल, भिवंडी का तीसरा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन अपना अस्पताल के बगल में गैबीनगर स्थित किया गया था। इस अद्भुत शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में पहली कक्षा से लेकर चौथी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया और छात्रों को प्रोत्साहित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए अभिभावकों व श्रोताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी, इस कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल आसिया ने स्कूल की रिपोर्ट प्रस्तुत की।वहीं मुख्य अतिथि के रूप में विधायक व प्रदेशाध्यक्ष समाजवादी पार्टी अबू आसिम आज़मी और रिज़वान अहमद मिस्टर (महासचिव महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी) ने भाग लिया, छात्रों को प्रोत्साहित किया, इसी प्रकार समाजवादी पार्टी के भिवंडी जिलाध्यक्ष अरफात शेख,नगरसेवक अब्बास अली अंसारी, आरिफ खान, समाजसेवक अबरार सिद्दीकी, अबुल कलाम शेख, मिर्जा नासिर बैग, अनस अंसारी, फ़र्रूख आज़मी आदि शामिल थे। अतिथियों का स्वागत व परिचय नईम सर ने पुष्प गुच्छ देकर किया ।तथा संस्था के अध्यक्ष अकरम अंसारी ने अबू आसिम आज़मी व रिजवान अहमद मिस्टर का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया।
उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए अबू आसिम आज़मी ने कहा कि शिक्षा के बगैर जीवन अधूरा है और आज नैतिक मूल्य गिर रहे हैं, इसलिए इस पर विचार करने की आवश्यकता है, माता-पिता से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों के पालन पोषण पर विशेष ध्यान रखें और शिक्षा के साथ-साथ प्रशिक्षण पर भी ध्यान दें, बच्चों को स्मार्टफोन से दूर रखें और उन्हें सही समय का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करें। अंत में,जवेरिया स्कूल को चार कंप्यूटर उपहार के रूप में देने की घोषणा की है।
उक्त रंगारंग आकर्षक कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग सुंदर गीत, नाटक, रणनीति, रैंप, संस्कार, भजन, भाषण, फैंसी ड्रेस का प्रदर्शन किया, सभी दर्शकों, अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। अंत में, स्कूल की अध्यापिका अनीसा अंसारी मेडम ने सभी लोगों और अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नईम शेख ने किया।