Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

पत्नी को तीन तलाक देना पति को पड़ा भारी,


मुस्लिम समाज में तीन तलाक कानूनन अपराध होने के बाद महिलाओं में अत्याचार के विरोध में सिर उठाए जानें की ताकत आई है। इसी क्रम में कल्याण रोड नवी बस्ती स्थित शास्त्रीनगर क्षेत्र में पति द्वारा एक ही बार में पत्नी को 3 तलाक देने के मामले में पीडित पत्नी की शिकायत पर शहर पुलिस स्टेशन द्वारा पति सहित ससुराल वालों के सदस्यों पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार,कल्याण रोड नवी बस्ती नेहरू नगर निवासी सुमय्या का विवाह शास्त्री नगर निवासी रिजवान अली मोमिन के साथ 2 वर्ष पूर्व हुई थी। विवाह के उपरान्त ससुराल वालों द्वारा सुमय्या से सोफा, कलर टीवी, स्कूटी आदि सामान लाए जानें का निरंतर दबाव बनाया जा रहा था और सुमय्या द्वारा इंकार किए जानें पर मारपीट गाली-गलौज पति रिजवान व सास रेशमा मोमिन द्वारा प्रतिदिन दिया जाना आम बात हो गई थी। विवाहिता सुमय्या द्वारा ससुराल से सामान नहीं लाए जानें से नाराज पति रिजवान नें अपनें भाई शहवाज के सामनें पत्नी सुमय्या को एक ही बार में 3 बार तलाक-तलाक-तलाक कह कर वैवाहिक जीवन खत्म किए जानें की 4 दिन पूर्व घोषणा कर दिया। तलाक के भय से परेशान सुमय्या द्वारा पति रिजवान, सास रेशमा मोमिन, ससुर अब्दुल रहमान मोमिन, देवर जाफर उर्फ़ मिराज के विरुद्ध आपराधिक मामला शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया गया है।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: