Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

मुंबई कांग्रेस सेवादल कार्यकारणी बैठक में मुंबई प्रभारी एम. ए. सलाम ने पदाधिकारियों की हाजरी लगवाई।

मुंबई | स्टार न्यूज टूडे | मोहम्मद मुकीम शेख 

मुंबई कांग्रेस द्वारा आयोजित स्वतंत्रा दिवस पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद वर्षा गायकवाड के कर कमलों द्वारा भारत की आन बान और शान तिरंगा झंडा फहराया गया। उक्त अवसर पर मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा के आदेश पर उपस्थित नेताओ और सेवादल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
उक्त अवसर पर मुंबई कांग्रेस के नेताओ सहित अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव व मुंबई सेवादल के प्रभारी एम. ए. सलाम मुख्य रूप से मंच पर उपस्थित थे।
ध्वजारोहण  के बाद स्वर्गीय मुरली देवड़ा सभागृह में मुंबई कांग्रेस सेवादल कार्यकारणी बैठक में दिल्ली से आए हुवे मुंबई कांग्रेस सेवादल के प्रभारी एम. ए. सलाम का पहली बार मुंबई आगमन पर स्वागत किया गया। मुंबई कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम की विस्तार मे रिपोर्ट मुंबई कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा ने दिया। कार्यकारणी बैठक का संचालन उपाध्यक्ष धनजय तिवारी ने किया वही प्रभारी एम. ए. सलाम ने उपस्थित पदाधिकारियों की हाजरी ली। और सभी जिला अध्यक्ष ने अपने अपने जिला की रिपोर्ट पेश किया।
उक्त अवसर पर मुंबई कांग्रेस सेवादल महिला संघटक जय श्री रणदीवे सहित सैकड़ों सेवादल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: