Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एकनाथ गायकवाड़ को श्रद्धांजलि दी।


मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड़ की जयंती के अवसर पर सायन उनके जनसम्पर्क कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र की पूर्व स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री और वर्तमान विधायिका वर्षा गायकवाड़ ने उनकी तस्वीर पर पुष्हार अर्पित कर उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव संदीप शुक्ला द्वारा नव वर्ष का कैलेंडर का लोकार्पण वर्षा गायकवाड़ ने किया।संदीप शुक्ला ने हर साल की तरह इस साल भी कैलेंडर का प्रकाशन मेरे पिता स्वर्गीय एकनाथ गायकवाड़ की जयंती 1 जनवरी को किया है।संदीप शुक्ला के दिल में मेरे पिता के लिये वही सम्मान है जो पहले था।जब वो मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने तब उन्होनें संदीप शुक्ला को कोषाध्यक्ष बनाया था।इससे ही पता चलता है कि दोनों में एक दुसरे के लिए कितना प्रेम था।कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं के लिये बेहद उपयोगी कैलेंडर के प्रकाशन के लिए मैं धारावी विधान सभा कांग्रेस और खासकर गायकवाड़ परिवार की तरफ से संदीप शुक्ला का दिल से आभार व्यक्त करती हूँ।

इस मौके पर संदीप शुक्ला,तुषार गायकवाड़,काचरु यादव,महेंद्र मुंगेकर,जयवंत लोखंडे,डॉ सत्तार खान,हरिश्चंद्र विचारे,सुरेखा पाटील,रिना प्रजापति,स्मिता पाटिल,रेखा घेवारी,शबनम शेख,तानाजी घाग,जालिन्दर आवारे, मल्हारी सकट,संतोष कांबले धर्मराज यादव,नवीन गायकवाड़,सुभाष पाठक के अलावा कई नेता और कार्यकर्ताओं ने स्व एकनाथ गायकवाड़ की तस्वीर पर गुलाब का फूल अर्पित कर उन्हें भाव-पूर्ण श्रद्धांजलि दी।  कार्यक्रम की उत्तम व्यवस्था के लिए सभी ने सुभाष पिसाल की सराहना किया।कार्यक्रम के समापन पर संदीप  शुक्ला ने वर्षा गायकवाड़ और अन्य सभी मान्यवरों का दिल से आभार माना।

फोटो:-कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: