Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

देश में एक बार फिर हमारी वापसी होगी ~ मल्लिकार्जुन खरगे


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

कोई इस मुगालते में ना रहे कि वह कांग्रेस मुक्त भारत बनाने में कामयाब हो जायेगा।कांग्रेस भारतीय जनमानस के दिल और दिमाग में रच बस गयी है।उनका संकेत दिल्ली की सत्ता पर काबिज पार्टी की तरफ था।


अखिल भारतीय काँग्रेस के अध्यक्ष और सांसद मल्लिकार्जुन खरगे  चुना भटटी में सोमैया के विशाल मैदान पर पार्टी की 138वीं स्थापना दिवस पर मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और विधान परिषद के सदस्य अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष पूर्व विधायक चरण सिंह सप्रा द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।  

उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि दिल्ली में बैठे लोग सवाल कर रहे हैं कि कांग्रेस ने 70 सालों में क्या किया और क्या बनाया।जिस कांग्रेस ने सैकड़ों साल के गुलाम भारत को आजाद कराया था। मुंबई में आज उसी कांग्रेस का मंच से उनको बता रहा हूँ कि जो कुछ कांग्रेस ने बनाया था।आज उसको ही बेचने का काम भाजपा की सरकार कर रही है।देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है।रोजगार देने के झूँठे वादे कर सत्ता पर कब्जा करने वालों के राज में सबसे अधिक बेरोजगारी बढ़ी हुई है।हमारे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा से देश एक हो रहा है।2024 में देश में फिर से कांग्रेस की वापसी होगी इसमें किसी को भी कोई भी जरा भी संदेह नहीं होना चाहिए। 

इस मौके पर अशोक भाई जगताप और चरण सिंह सप्रा ने सामूहिक रूप से  छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा और पुष्प हार देकर मल्लिकार्जुन खरगे का सम्मान किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले,राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी,कन्हैया कुमार ने भी देश में बढ़ती हुई महंगाई और भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ अपना जोशिला भाषण दिया। 

इस मौके पर के सी बेनुगोपाल,एच के पाटिल,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण,पृथ्वीराज चौहान,भालचंद्र मुंगेकर,हुसेन दलवाई,चन्द्रकांत हंडोरे,मोहम्मद आरिफ नसीम खान,माणिकराव ठाकरे,वर्षा एकनाथ गायकवाड़,असलम शेख,बाबा सिद्दिकी,अमीन पटेल,मुंबई युवक कांग्रेस अध्यक्ष जिशान सिद्दिकी,कार्याध्यक्ष ठाकुर सूरज सिंह,संपत कुमार,इकबाल अंसारी,डॉ अमरजीत मनहास,राजाराम देशमुख,डॉ यशवंत सिंह,मुनाफ हकीम,अरुण सावंत,एन के कांबले,डॉ दिनेश हेगड़े,संदीप शुक्ला,कचरु यादव,तुषार गायकवाड़,बृजमोहन शर्मा, वसीम जावेद खान,रामगोविंद यादव, गफूर खान, महेंद्र मुंगेकर,विकास तांबे,प्रेमबहादुर (पप्पू) सिंह,अंजय श्रीवास्तव मुंबई कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल,अतुल बर्वे,संगीता हंडोरे,पुष्पा कोली (मामी), समीर अख्तर,ललिता यादव, पीसीसी सदस्य गोविंद नायर,जिला अध्यक्ष हुकुमराज मेहता,अब्राहम रॉयमनी,जगदीश अमीन,क्लाइव डायस,रिना पाटिल,जावेद मीन, लक्ष्मण कोठारी,मुरली पिल्लाई,राजेन्द्र (राजू) नगराले,लक्ष्मण कालखेर,हरिश्चंद्र विचारे,गणेश म्हात्रे,प्रसाद विश्वकर्मा,वसंत कुंभार,सानू शेख,सुरेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नासिर गौहर खान, खलील खोत के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों नेता और हजारों कार्यकर्ता सभा में उपस्थित थे।सेवादल के मुंबई अध्यक्ष सतीश मनचंदा ने मल्लिकार्जुन खरगे का गाड ऑफ आनर किया।

हाजी इब्राहीम शेख (भाईजान),निजामुद्दीन राइन,हाजी बब्बू खान,समीर अख्तर,डॉ सत्तार खान,फहीम इब्राहीम शेख ने इमरान प्रतापगढ़ी, मोहम्मद अहमद खान आदि नेताओं को विमान तल से सभा स्थल तक लेकर गये । कार्यक्रम का संचालन संदेश कोंडविलकर ने किया।राष्ट्रगीत से सभा का समापन हुआ।

फोटो:-कपिलदेव खरवार






Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: