Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

पंत नगर में रथ पर सवार राम और रावण का युद्ध यादगार बन गया।


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

संकल्प सेवा ट्रस्ट के प्रेरणास्त्रोत संस्थापक एवं अध्यक्ष धर्मप्रेमी स्वर्गीय पंडित हरिशंकर रामस्वरथ तिवारी के द्वारा संस्थापित संकल्प सेवा ट्रस्ट  रामलीला समिति की तरफ से २०२२ का रामलीला मंचन आचार्य अत्रे मैदान पंतनगर घाटकोपर (पूर्व) में सम्पन हुआ।रामलीला के नौवे दिन कलाकारों ने पंडित रामानंद त्रिपाठी के निर्देशन में खुले मैदान में राम और रावण युद्ध का बहुत ही आक्रोशित दृश्य प्रस्तुतकर घाटकोपर के हजारों रामभक्तो को भावविभोर कर दिया युद्ध मे रथ के ऊपर सवार होकर राम और रावण ने युद्ध किया तो आम दर्शक भी युद्ध मे भाग लेते हुए युद्ध मे सहभागी हुए.


जिससे पूरा वातावरण राम मय हो गया.अंततः भाजपा विधायक राम कदम और बड़े व्यापारी गणेश सिंह ने  मिलकर रावण के पुतले का दहन किया।जय श्रीराम के उदघोष से पंतनगर,घाटकोपर का पूरा परिसर राममय हो गया.समिति  महासचिव राजेश मिश्र,संस्था के अध्यक्ष विजय पुराणिक, उपाध्यक्ष विजयकांत तिवारी, शिवप्रताप मिश्र,कोषाध्यक्ष इंद्रमणि मिश्र,सह कोषाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडे,महिला अध्यक्ष अर्चना शुक्ला,संगठन मंत्री महेंद्र उपाध्याय,चंद्रप्रकाश शुक्ला, अखिलेश तिवारी,प्रमुख सलाहकार नवलकिशोर पुराणिक,व्यवस्थापक राजेंद्र शुक्ला,प्रचारक दिलीप सिंह समिति महिला समिति के सदस्य ममता तिवारी,अनीता मिश्र , वंदना सिंह,पूजा मिश्र,सरोज मिश्र के अलावा संकल्प सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी इस रामलीला के आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना भरपूर सहयोग दिया।


राम की भूमिका में शरद पांडेय, सीता- सुषमा मिश्रा,लक्ष्मण- भोलू पांडेय,भरत- सत्यदेव शुक्ला,हनुमान- योगेश मिश्रा और लंकेश रावण की भूमिका में बाबूलाल तिवारी ने अपने जोरदार ठहाकों से रामलीला में जान डाल दिया।इस साल की रामलीला में एक खास परिवर्तन देखने को मिला जब वंदे मातरम् को राष्ट्र गीत के रुप में श्रीराम भक्तों ने सामूहिक रूप से गायन की।  

विजया दशमी दशहरा के दिन रावण दहन से पूर्व कई घोड़े  वाले  रथ पर सवार राम और रावण युद्ध का नजारा तो बस देखते ही बनता था।रथ पर सवार राम रावण युद्ध से संकल्प सेवा ट्रस्ट की रामलीला अगले साल तक के लिये यादगार बन गया। 

फोटो--कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: