मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार
पूर्व विधायक स्व जगनाथ शेट्टी के अधुरे सपनों को पूरा करने का काम उनके चिरंजीव और मुंबई कांग्रेस के महासचिव अमित शेट्टी ही करने वाले हैं।
उपरोक्त बातें उत्तर भारतीय लोगों का मुख्य त्योहार छठ पूजा के पावन पर्व पर अंटाप हिल में आयोजित किया गया छठ पूजा के अवसर पर मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव खरवार ने कहा।उन्होंने यह भी कहा कि मुझे स्व शेट्टी के साथ लगभग 25 सालों तक पत्रकारिता के माध्यम से काम करने का मौका मिला था।इस दौरान उनको और उनके कामों को काफी निकट से जानने का अवसर मिला।कांग्रेस में एक मामूली कार्यकर्ता के रुप में लोगों की सेवा के कारण इस क्षेत्र के लोगों ने उनको अपना विधायक चुन लिया था।कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता स्व गुरुदास कामत के निकट सहयोगी और अत्यंत विश्वासपात्र कहे जाने वाले श्री शेट्टी ने अपना सम्पुर्ण जीवन समाज की सेवा में लगा दिया।यहाँ की जनता उनके नेक कामों के लिए आज भी बड़े ही आदर पूर्वक याद करती है।उनके राजनीतिक विरासत को सम्हाल रहे उनके सुपुत्र अमित शेट्टी उनके अधुरे सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रहे हैं।इसका एक ताजा उदाहरण हम सब लोग छठ पूजा के लिए निर्मित कृत्रिम तालाब के रुप में देख रहे हैं।
इस मौके पर अमित शेट्टी ने टी-सीरीज फेम गायक और अभिनेता धर्मेन्द्र खरवार को उत्तर भारत का प्रचलित गमच्छा देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में शानुर शेख,सदाशिव अन्ना,गुड्डू पाठक,एस के सिंह,अकरम खान,मेहबूब आलम,डॉ भोलानाथ चौहान के अलावा कई नेता और कार्यकर्ताओं को अमित शेट्टी ने गमछा देकर सम्मानित किया।शाम को पं रघुनाथ प्रसाद शुक्ला ने मंत्रोचार से महिलाओं का छठ पूजा सम्पन्न कराया।प्रातः काल अमित शेट्टी ने छठ व्रत पूजा में शामिल महिलाओं को अर्घ्या के लिए दुध का वितरण कराया।इस आयोजन का सूत्र संचालन मुंबई कांग्रेस कमेटी के सचिव राकेश पांडेय ने किया।
धर्मेन्द्र खरवार ने अपने कई भक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति से कार्यक्रम में जान डाल दिया।
फोटो कपिलदेव खरवार



