Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

गरीब रहमान को उसके हक्क का घर नहीं मिला तो कोर्ट जाऊंगा।आरपीआई नेता मिलींद विश्राम तांबे


 मुंबई से कपिलदेव खरवार की रिपोर्ट

केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अपने आरम्भिक दौर से गरीबों को न्याय और उसके अधिकार के लिए लड़ रही है।

मुंबई के पूर्व अध्यक्ष गौतम सोनवणे और नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे झोंपड़पट्टी में रहने वाले गरीबों को उसके हक्क का घर दिलाने के लिए जीजान से शासन और प्रशासन से कई वर्षों से लड़ रहे हैं।  

उपरोक्त बातें आरपीआई आठवले गट के नेता मिलींद विश्राम तांबे ने शिवडी में मीडिया से बात करते हुए कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि शिवडी से न्हावा सागर पूल के निर्माण में बाधित कई झोंपड़ियों में रहने वाले गरीब लोगों को एमएमआरडीए ने आज तक घर नहीं दिया है।

गाड़ी अड्डा पर पत्रकारों को मिलींद विश्राम तांबे ने रहमान अली का उदाहरण देते हुए कहा कि इनका परिवार भाड़े के घर में रहता है।मुंबई का एक गरीब परिवार का आदमी घर का भाड़ा  देगा तो खायेगा क्या।

जब की उसके पास पर्याप्त कागजात भी है।फिर भी उसे घर ना देकर कुछ ऐसे बोगस लोगों को घर मिला है जिनके पास कोई भी सही सबूत नहीं है।श्रीतांबे ने म्हडा और इससे सम्बंधित अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि अगर रहमान अली को घर नहीं मिला तो उसके हक्क का घर दिलाने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर ही दम लूंगा।  

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: