Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

ईशान्य मुंबई कांग्रेस ने निकाली आज़ादी का गौरव यात्रा।

 


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

अखिल भारतीय कांग्रेस की तरफ से देश की आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर 9 अगस्त क्रांति दिन से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक सम्पूर्ण देश में एक सप्ताह तक आज़ादी का गौरव यात्रा का आयोजन किया गया।  


इसी कड़ी में मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के निर्देश पर ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्राहम रॉयमणि ने जिला में आज़ादी का गौरव यात्रा निकाली। 

15 अगस्त के दिन पर ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान के जनसम्पर्क कार्यालय गायकवाड़ नगर से जिला कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख ने सेवादल के गणवेश में देश की पहचान राष्ट्रीय ध्वज हाथों में लेकर आज़ादी का गौरव यात्रा की शुरुआत किया।उनके साथ भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता गायक धर्मेन्द्र खरवार भी अपने हाथों में देश की आन बान और शान तिरंगा लेकर अग्रिम कतार में चल रहे थे।

इस मौके पर अब्राहम रॉयमणि मुंबई कांग्रेस महासचिव वसीम जावेद खान सचिव विकास तांबे,गफूर खान जिला कांग्रेस कार्याध्यक्ष अल्ताफ काजी उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान महासचिव सज्जाद शेख जिला स्लम सेल अध्यक्ष वसंत कुंभार जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष समीर अख्तर,विनोद जैन जिला महिला कांग्रेस सचिव गुलशनबी खान,नसीमा कुरेशी,अख्तरुनिसा शाह,विनीत कदमधाड,कुत्तुबुदीन लाखी,युनुस कुरेशी,कल्लू खान,ऑड इब्राहीम शेख लाडले,मुजीब शेख,आबिद शेख,धनाजी धायगुडे,अभिमन्यु सरक,विशाल भोगे,इकबाल शेख,आसमा शेख,सायरा बानो,सचिन ढोकल,सुनित जयसवाल,नईम शरीजीज खान,अफसर खान पठान,मुकिम खान,तौफ़ीक,नसरूद्दीन,सोहल,इस्माईल के अलावा कांग्रेस के सैकडों नेता और हज़ारों कार्यकर्ताओं ने आज़ादी का गौरव यात्रा में हिस्सा लिया।गोवंडी,टाटा नगर,लल्लू भाई कम्पाउंड,पीएमजीपी कॉलोनी मानखुर्द मंडाला में वसंत कुंभार के जनसम्पर्क कार्यालय पर आज़ादी का गौरव यात्रा के समापन अब्राहम रॉयमणि ने नेता और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और डॉ सत्तार खान ने आज़ादी का गौरव यात्रा की कामयाबी के लिए सभी गणमान्य लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया। 

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: