Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

कांग्रेस ने शिवाजी नगर में बकरा ईद पर सुरक्षा के लिए चर्चा किया।

 


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और एमएलसी अशोक भाई जगताप और कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा के निर्देश और मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव वसीम जावेद खान ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी कार्याध्यक्ष अल्ताफ काजी जिला महिला अध्यक्ष रीना पाटिल के सहयोग से मानखुर्द शिवाजी नगर नगर विधान सभा कांग्रेस परिवार की तरफ से ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बकरा ईद के पूर्व की तैयारी पर चर्चा करने के लिए  एक सभा का आयोजन किया गया।

मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल के महासचिव और ईशान्य मुंबई जिला उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि मुस्लिम समुदाय का सबसे अधिक महत्वपूर्ण त्योहार बकरा ईद पर देवनार पशुवध गृह की मनपा और पुलिस-प्रशासन की तरफ से दिये जाने वाले सुरक्षा प्रबंध की समीक्षा बैठक में कांग्रेस पार्टी और स्थानिक कई सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किये और अपने सुझाव भी रखे।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस महासचिव वसीम जावेद खान,मुंबई सचिव विकास तांबे,ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी,सेवा दल ईशान्य मुंबई जिला अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख,स्लम सेल जिला अध्यक्ष वसंत कुम्भार,नसीम सिद्दिकी,सायरा बानो,आस्मा  शेख,अखतरुनिस्सा शाह,मेहरुनिस्सा,गुलशन बी खान,नसीम सिद्दीकी,इमरान खुल्ली,नजीर शेख,फखरुद्दीन खान,मोहम्मद इकबाल,हसीबउल्लाह,सैयद मोहम्मद अली,नसीमा कुरेशी,अफजल खान,ऑड इब्राहिम लाडले आदि उपस्थित थे।

चर्चा के समापन पर डॉ सत्तार खान ने सभी लोगों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया। 

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: