Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

आने वाली पीढ़ी हमको कभी भी माफ नहीं करने वाली है - पूर्व सांसद संजय निरूपम

 


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

पर्यावरण और खासकर मुंबईकरों के जीवन के लिए बेहद जरूरी गोरेगांव (पूर्व)आरे कॉलोनी के एक भी पेड़ों को कांग्रेस कटने नही देगी।


               उपरोक्त बातें मुंबई कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद संजय निरूपम ने आरे कॉलोनी के विरसा मुंडा चौक पर कांग्रेस के मोर्चा में आये कई नेता और सैकडों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि आरे कालोनी के यह सब वृक्ष मुंबई के लोगों को जीवन देने का काम कर रहे हैं।इसके पहले की भाजपा सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेन्द्र फाडणवीस ने मानव जाति को जीवन देने वाले पेड़ों को काट कर यहाँ मेट्रो कारसेड बनाने की घोषणा की थी।तब भी मेरे नेतृत्व में इसी स्थान पर कांग्रेस ने एक बडा मोर्चा निकाला था।और आज जब फाडणवीस और शिंदे सरकार ने इस परियोजना को शुरु करने की घोषणा कर दी है।इसी लिए कांग्रेस और उसके सच्चे सिपाही इस भारी बरसात में 3 घंटे से सरकार के निर्णय का विरोध कर रहे हैं।  


मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एमएलसी अशोक भाई जगताप कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,विधायक असलम शेख मुंबई युवा कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक जिशान सिद्दिकी,मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव,मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल सह कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा मुंबई महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा डॉ अजंता राजपती यादव मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सुत्रालय जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता,कालू बुधेलिया,क्लाइव डायस,अब्राहम रॉय मनी,जगदीश अमीन ईशान्य मुंबई जिला उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,मंगल सिंह उत्तर मध्य मुंबई जिला कार्याध्यक्ष सुभाष भालेराव ईशान्य मुंबई जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा रीना पाटिल जिला महिला सचिव गुलशनबी खान,ब्लॉक अध्यक्ष मुरली पिल्लई,स्लम सेल के वसंत कुंभार जिला सचिव सज्जाद शेख ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस सेवादल के अतिरिक्त मुख्य संगठक मोहम्मद मुकीम शेख और बिग बॉस की चर्चित अभिनेत्री राखी सावंत के अलावा कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भारी झमाझम बरसात में भी मोर्चा को कामयाब बनाया।

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: