Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

दिपाश्री सुतार को महिलाओं ने वार्ड संख्या 145 से उम्मेदवार बनाने की मांग की।

 मुंबई । स्टार न्यूज टूडे ।कपिलदेव खरवार 

ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव दीपाश्री राजेन्द्र सुतार को वार्ड संख्या 145 से उम्मेदवार बनाने के लिए स्थानिक कई महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी से मांग की है।

एक वरिष्ठ पत्रकार से बात करते हुए स्थानिक महिला मतदाता शबनम शेख,संगीता पोहरे,मांदा खरात,फातिमा कुरेशी,शिलाबाई रेनके ने कहा कि,दीपाश्री सुतार से यहाँ के लोग भली-भांति परिचित हैं।बिना किसी पद और बिना किसी लालच के सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहना हर किसी के बस की बात नहीं है।जबकि दीपाश्री सुतार इस वार्ड में लगभग सभी लोगों के सुख दुख में शामिल रहती हैं।इसलिये इस विभाग के रहिवासी आगामी 2022 मनपा चुनाव में उनको कांग्रेस का अधिकृत उम्मेदवार बनाने की मांग कर रहे हैं।


बतादें कि अभी हाल ही में दीपाश्री सुतार ने अपने विभाग में गरीब और जरुरतमंद 5 सौ महिलाओं को मुफ्त साड़ियां वितरित किया था।

इस कार्यक्रम में मुंबई महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा अनिशा बागुल मुंबई कांग्रेस कमेटी के महासचिव वसीम जावेद खान मुंबई कांग्रेस कमेटी के रोजगार एवं स्वयंम रोजगार सेल के महासचिव और ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ सत्तार खान,ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी स्लम सेल के अध्यक्ष  वसंत कुम्भार,उल्हास पवार,समाज सेवक राजेन्द्र सुतार,सुधाकर कांबले के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

फोटो कपिलदेव खरवार ।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: