मुंबई | स्टार न्यूज़ टुडे | सय्यद सलीम
मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप व कार्याध्यक्ष चरणसिंह सप्रा के निर्देश व उत्तर पूर्व मुंबई कांग्रेस जिलाध्यक्ष अब्राहम रॉयमनी के मार्गदर्शन में माहे रमज़ान के 24 वें रोज़े के मौके पर सामूहिक रोज़ा इफ्तार का कार्यक्रम जमात-ए-इस्लामी हॉल, रोड नंबर 4, मोहम्मदिया मस्जिद के पास, विक्रोली पार्कसाइट में आयोजित हुआ। उत्तर पूर्व मुंबई कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में रोजे़दारों ने इफ्तार से पहले अमन-चैन एवं खुशहाली की दुआएं की।
दुआएं खैर के बाद रोज़ेदारों के साथ मौजूद सभी वर्ग के लोगों ने एक साथ मग़रिब की अजान होते हुए रोज़ा इफ्तार किया। एकता-भाईचारे का संदेश देने वाले इस रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में मुख्यरूप से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष व महाराष्ट्र सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान व मुंबई कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक वीरेन्द्र बक्शी, मुंबई कांग्रेस के सचिव व घाटकोपर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रामगोविंद यादव, मुंबई कांग्रेस के सचिव अय्यूब खान, उत्तर पूर्व मुंबई महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष रीना राम पाटिल मौजूद थे।
वही रोजा इफ्तार के लिए अख्तर पुत्तन खान (उपाध्यक्ष मुंबई कांग्रेस - अल्पसंख्यांक विभाग), समीर अख्तर (जिला अध्यक्ष - ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी - अल्पसंख्यांक विभाग), जावेद अमीन (उपाध्यक्ष - ईशान्य मुं जि कांग्रेस कमेटी), हैदर शेख (महासचिव - ईशान्य मुं जि कांग्रेस कमेटी) खलील खोत (ब्लाॅक अध्यक्ष 124), नासिर गौहर खान ( ब्लाॅक अध्यक्ष 126) ने मिलकर सफल आयोजन किया था, रोजा इफ्तार में आये हुए सभी मुख्यातिथि व रोजादार का ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नासिर गौहर खान ने आभार व्यक्त किया
उक्त रोजा इफ्तार में मुंबई कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मोहम्मद मुकीम शेख सहित सैकड़ों रोजादार व सभी धर्मों के सामाजिक और राजनैतिक पदाधिकारी व कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।




