Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

कांग्रेस सदस्यता अभियान में धारावी विधान सभा नम्बर 1 पर - अशोक भाई जगताप मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय ओझा के निर्देश और राकेश पांडेय के मार्गदर्शन में प्रकोष्ठ के नवनिर्वाचित दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजदेव झुरी यादव ने धारावी के संत रोहिदास हॉल में होली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया था।


इस मौके पर मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने सैकडों उत्तर भारतीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का अत्याधुनिक सदस्यता अभियान पुरे देश भर में चलाया गया है।इसी क्रम में मुंबई शहर में भी काफी जोर शोर से चल रहा है।महाराष्ट्र महाविकास आघाडी सरकार में स्कूली शिक्षा विभाग कैबिनेट मंत्री प्रा वर्षा गायकवाड़ की खास उपस्थिति में एक बात कहने जा रहा हूँ जिसको कहने में मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है कि इस सदयता अभियान में सम्पूर्ण मुंबई में अबतक 53 हजार लोगों को कांग्रेस से जोड़कर धारावी विधान सभा नम्बर एक पर आ गया है।हालाकि इसका समय आगामी 31 मार्च तक है।तब तक यह संख्या डबल भी हो सकती है।उन्होंने अपने भाषण के समापन पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक बधाई दी।

कार्यक्रम में वर्षा गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस कर्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा मुंबई कांग्रेस उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय ओझा मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और स्थानिक नगर सेवक हाजी बब्बू खान जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता मुंबई कांग्रेस साऊथ सेल अध्यक्ष एस अरुणाचलम सेल्वाराज स्वामी जियऊद्दीन शेख आर गोपाल कृषणन शिवलिंग वटकर पूर्व नगर सेवक दीपक काले जिला स्लम सेल अध्यक्ष दीपक वाघ सतिश दुबे रेणुका सोनवणे के अलावा कई नेता और कार्यकर्ताओं ने होली गीत का आनंद लिया।राजदेव यादव ठाकुर विजय सिंह मिथिलेश सिंह जयप्रकाश तिवारी आदि कई लोगों को अशोक भाई जगताप के हाथों उनकी नियुक्ति पत्र दिया गया।

गायक शिवसागर मिश्रा सूर्यकांत पांडेय ढोलक जालिक पांडेय बैंजो मोती भाई पैड राकेश जैन ने गायिका दिव्या सिंह का बखुबी ऐसा साथ दिया कि धारावी का होली मिलन समारोह अगले साल तक के लिये यादगार बन गया।जितेन्द्र खैरे और अकरम खान ने कार्यक्रम के लिए भरपूर सहयोग दिया।सामूहिक रूप से नेताओं को विशाल पुष्प हार देकर उनको सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का सूत्र संचालन और आभार प्रदर्शन राकेश पांडेय ने किया।कार्यक्रम के आरम्भ में अशोक भाई जगताप ने राधे श्याम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया और सभी नेताओं ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: