Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

चेम्बूर विधान सभा में इस बार राजस्थानी समाज का आदमी नगर सेवक बनेगा - पूर्व मंत्री चन्द्रकांत हंडोरे

 


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार 

  मुंबई महानगर पालिका चुनाव में इस साल हमारे चेंबूर विधान सभा से एक राजस्थानी समाज का आदमी नगर सेवक बनकर मुंबई मनपा में जाएगा तो क्या गलत होगा।


उपरोक्त बातें महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष और पूर्व समाज कल्याण मंत्री चन्द्रकांत हंडोरे ने चेंबूर के सुभाष नगर राजीव गांधी भवन में एक महिलाओं के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा।


 दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी द्वारा विश्व महिला दिन पर आयोजित नारी शक्ति का सम्मान समारोह की संचालिका  मातोश्री विद्या मंदिर स्कूल की अध्यापिका सविता भोंसले ने प्रमुख अतिथि चन्द्रकांत हंडोरे और विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता की मंच पर उपस्थिति का लाभ लेने के लिये लक्ष्मण कोठारी के गत 40 वर्षों के सामाजिक कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत कर उनको आने वाले मनपा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्यासी बनाने का निवेदन भी कर डाला।उनके इस अपील को मंच और मंच के सामने बैठे लोगों ने ताली बजा कर समर्थन दिया।इसके बाद माईक हाथ में आते ही श्री हंडोरे ने अपने कार्यकाल में चेंबूर मोनो रेल चरई तालाब और सभी श्मसान भूमि का विकास गटर पानी का पाईप जैसे अनेकों काम उंगलियों पर गिनाया।इसके उपरांत उन्होंने लक्ष्मण कोठारी की शान में कसीदे पढ़ते हुए उनके सामजिक और राजनैतिक कामों को एक एक कर के अपने कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा।उन्होंने अपने भाषण के समापन पर कहा कि मेरी दिली इच्छा है कि इस बार लक्ष्मण कोठरी चेंबूर से नगर सेवक बनकर मनपा में जायें।पिछले कई सालों से चेंबूर के जनता की सेवा निह्स्वार्थ भाव से कर रहे हैं।जैन समाज में इनकी अच्छी पकड़ है।इनके नगर सेवक बनने से चेंबूर में कांग्रेस को प्रभाग समिति मिलेगी।मेरे विधान सभा चुनाव के लिए कोठारी का नगर सेवक बनना कांग्रेस और खासकर हमारे लिये बहुत फायदेमंद साबित होगा।

इस मौके पर घाटकोपर राजावाडी सरकारी अस्पताल की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी अल्का माने टाटा इन्स्चियुट सोशल साइंस राखी ओहाल लिनेस क्लब ऑफ अनुशाक्ति नगर करुणा डी पाटील निब्बान सामजिक संस्था अध्यक्ष स्वानंदी तांबे नारायण गुरु हाई स्कूल पूर्व प्रधानाचार्या लेंसी डेविड सुश्रुत हॉस्पिटल डॉ कोमल नागौरी तेरा पंत महिला मंडल चेंबूर अध्यक्षा तारा जैन सचिव शर्मिला जैन साधना जैन ग्लोबल चक्र न्यूज़ संध्या श्रीवास्तव लोक शाही न्यूज़ मनीषा म्हात्रे और डी आर वी न्यूज़ की तेज तर्रार एंकर मनीषा जोशी के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना के संकट काल में अपनी सेवायें देने वाली 24 महिलाओं को आकर्षक और चमकिला ट्रॉफी और शाल पुष्पगुच्छ देकर चन्द्रकांत हंडोरे ने उनका सम्मान किया।  

कार्यक्रम में कांग्रेस नेता एन के कांबले मुंबई कांग्रेस पीसीसी सदस्य एमटी डेविड चन्द्रकांत चंदू शेनाय अनिल शर्मा पूर्वी पटेल आशा शिंदे अल्का अहिरे किरण आल्टे रेखा सावंत ठाकुर विजय सिंह लक्ष्मण कालखेर राजेन्द्र राजू नगराले मंगल सिंह प्रसाद विश्वकर्मा रामलाल मिश्रा हर्ष महाराज धर्मेंद्र सिंह परमार अंकुश डोंगरे के अलावा सैकडों महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वॉइस ऑफ लता नीता जाधव ने स्व लता मंगेशकर के गाये गीतों से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया।गायिका सपना लालवाणी ने भी लता के सुन्दर गीत अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत कर लोगों की खुब वाह वाही लूटी।इसके पीछे इंद्रधनुष रजत नाथ का पुरा कमाल था।

समापन पर लक्ष्मण कोठरी ने सभी नेताओं और गायक कलाकारों को शाल और गुलदस्ता देकर स्वागत और उनका दिल से आभार माना।

कार्यक्रम के आरम्भ में चन्द्रकांत हंडोरे और हुकमराज मेहता और लक्ष्मण कोठारी ने स्व लता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: