Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

उत्तर भारतीय समाज के समर्थन में मुंबई कांग्रेस का धरना प्रदर्शन।

 मुं


बई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार ।


देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर भारतीय समाज से माफी मांगनी चाहिये।अपनी इस मांग को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले और मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने मंत्रालय स्थित महात्मा गांधी की आदम कद प्रतिमा के निचे अपने कई नेता और सैकडों कार्यकर्ताओं को लेकर एक दिन का धरना और प्रदर्शन का आयोजन किया। 


इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को माईक पर सम्बोधित करते हुए नाना पटोले ने कहा कि  केन्द्र सरकार कोरोना कोविड 19 की महामारी के दौरान लोगों को उचित सहयोग और सुविधा उपलब्ध कराने में पूरी तरह असफल रही।

महाराष्ट्र और मुंबई कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक कर लोगों को हर तरह से सहयोग किया।राशन और दवा पानी तक उनको उनके घर के दरवाजे पर दिया था। जो लोग कोरोना के कारण बेरोजगार होकर अपने वतन जाना चाहते थे।उनको रेल का किराया और रास्ते का भोजन देकर उनके गांव भेजने का काम किया।

प्रधान मंत्री संसद में कांग्रेस की निंदा कर रहे हैं।जबकि उनको कांग्रेस और उसके निष्ठावान कार्यकर्ताओं की सराहना करनी चाहिये।जो लोग मुंबई और महाराष्ट्र से अपने गांव यूपी और बिहार चले गये।ऐसे लोगों पर मोदी कोरोना फैलाने का आरोप लगा रहे हैं।जबकि मोदी को उनकी हिम्मत की दाद देनी चाहिए कि वे लोग सही सलामत अपने घर परिवार में चले गये।अशोक भाई जगताप ने कहा कि जब तक मोदी उत्तर भारतीय समाज के लोगों से माफी नहीं मांग लेते हैं।तबतक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।इसलिये कि मोदी ने यूपी और बिहार की जनता का घोर अपमान किया है।

इस मौके पर महाराष्ट्र कांग्रेस कार्याध्यक्ष व पूर्व मंत्री चन्द्रकांत हंडोरे मोहम्मद आरिफ नसीम खान पुनर्वास मंत्री विजय वडेटीवार पूर्व सांसद हुसेन दलवाई महाराष्ट्र कांग्रेस महासचिव मुनाफ हकीम राजाराम देशमुख महाराष्ट्र कांग्रेस सचिव और पालघर प्रभारी यशवंत सिंह  महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता सुरेशचंद्र राजहंस मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव मधु चव्हाण डॉ दिनेश हेगड़े जेनेट डिसुजा मुंबई कांग्रेस महासचिव संदीप शुक्ला तुषार गायकवाड़ महेंद्र मुणगेकर कैलाश अरावडे प्रेमबहादुर सिंह फ़िरोज शाह राजपति यादव राजेश शर्मा भरत सिंह अमित शेट्टी अंजय निरुपम मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्षा डॉ अजंता यादव नगर सेविका पुष्पा कोली मामी संगीता हंडोरे दक्षिण मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष हुकमराज मेहता कर्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी अनुसूचित जाती जिला अध्यक्ष नवीन कुमार सिलवंत ईशान्य मुंबई अध्यक्ष अब्राहम रॉय मनी उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष क्लाइव डायस ब्लाक अध्यक्ष मुरली पिल्लई हरिश्चंद्र विचारे राजेन्द्र राजू नगराले आनंद यादव स्टीफन नाडार ठाकुर विजय सिंह संदीप मांजरेकर मुंबई कांग्रेस रोजगार एवं रोजगार सेल अध्यक्ष जयवंत लोखंडे महासचिव डॉ सत्तार खान के अलावा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने इस धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया। 

फोटो कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: