Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

स्व जगन्नाथ शेट्टी को सभी दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पूर्व सांसद गुरुदास कामत के सानिध्य में अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले स्व जगन्नाथ शेट्टी ने कांग्रेस का एक अति सामान्य कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी और लोगों की सेवा की बदौलत ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में काफी लोकप्रियता अर्जित किया था।उनकी सेवाभावी और ईमानदार छवि को देखते हुए दिल्ली हाई कमान और गुरुदास कामत ने सायन कोलीवाडा विधान सभा से उनको दो बार विधायक का टिकट दिया।और उन्होंने चुनाव जीतकर कांग्रेस और सोनिया गांधी को मजबूत करने का काम किया।


उन्होंने दस साल के अपने कार्यकाल में गरीबों की इस कदर सेवा किया कि लोगों ने यहां तक कह डाला कि हमको शेट्टी के रूप में साक्षात भगवान का दर्शन होता है।अपने देश में एक बहुत पुरानी कहावत प्रचलित है।अच्छे आदमी की जरूरत भगवान और इंसान दोनों को होती है।सो भगवान ने मुंबई कांग्रेस के लोकप्रिय नेता और गरीबों के मसीहा जगन्नाथ शेट्टी को अपने पास हमेशा के बुला लिया।


उनकी दूसरी स्मृति दिन पर सायन कोलीवाडा विधान सभा और मुंबई के समस्त शेट्टी परिवार की तरफ से एम जी आर चौक अंटाप हिल में उनके जनसंपर्क कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन कर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।और सैकड़ों अपंग लोगों को राशन वितरण किया गया।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे,विधायक प्रसाद लाड,कैप्टन तमिल सेल्वम मनपा विरोधी पक्ष नेता रवि राजा, बाला नादगांवकर,मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेनेट डिसूजा,उदयप्रताप सिंह नगर सेविका पुष्पा कोली मामी,नगर सेविका सनेहल जाधव मुंबई कांग्रेस महासचिव प्रेमबहादुर सिंह,राजेश कोटियेन,कैलाश अरावडे,दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता,मुंबई कांग्रेस के युवा नेता ठाकुर सूरज सिंह,एन के कांबले,एमटी डेविड,लक्ष्मण कोठारी,कचरू यादव,भास्कर शेट्टी,चंद्रकांत चंदू शेनाय,दीपक तलवार,राकेश पाण्डेय,रामलाल मिश्रा,ठाकुर विजय सिंह,अभिषेक सावंत,सुब्रह्मण्यम,रंगनाथन, साबीर भाई,केतन शाह,पलनी स्वामी,रवि कलस्तरी,शिव क्लेश सिंह,सदाशिव शेट्टी,मुकलेश भाई,दिनेश ग कांबले,अब्दुल रशीद शेख,गणेश म्हात्रे,राजेंद्र राजू नगराले,जगदीप कांबले,शानू शेख के अलावा कांग्रेस,राकांपा,भाजपा,शिवसेना,मनसे,आरपीआई के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने स्व जगन्नाथ शेट्टी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया।

प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और महात्मा फुले  आरोग्य योजना का लाभ के लिए विधान सभा चुनाव क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को जरूरी कागजात भाई जगताप के हाथों दिया गया।उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सवेरे 11बजे से शाम के 5 बजे तक नेताओं और आम लोगों को भीड़ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते देखी गई।हर किसी को उनके कार्यों की सराहना और प्रशंसा करते देखा और सुना गया।हर किसी के हाथ में नाश्ते का प्लेट और चाय की प्याली देखी गई।

श्रद्धांजलि सभा का सूत्र संचालन रघुनाथ सावंत बुआ और आगंतुक सभी अतिथियों का दिल से आभार व्यक्त किया मुंबई कांग्रेस महासचिव अमित शेट्टी,समित शेट्टी और डॉ रेशमा शेट्टी ने।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: