Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

गायकवाड़ नगर की महिलाएं डॉ सत्तार खान को नगर सेवक बनाना चाहती हैं।

 


मुंबई । स्टार न्यूज टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई का लोकप्रिय यूट्यूब चैनल स्टार न्यूज टूडे ने गायकवाड़ नगर में सैकड़ों महिलाओं से बातचीत कर स्थानिक समाज सेवक डॉ सत्तार खान के बारे में उनसे जानकारी प्राप्त किया।


महाराष्ट्र शासन का महिला एवं बालविकास विभाग की तरफ से संचालित योजना एकात्मिक महिला व बाल विकास प्रकल्प के अंतर्गत गोवंडी प्रकल्प की आंगनवाड़ी सेविका लक्ष्मी जोशी के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों को राशन और खाने पीने की अन्य चीजों का वितरण स्थानिक समाज सेवक डॉ सत्तार खान के हाथों किया गया।

संवाददाता ने मुंबई कांग्रेस स्वंय रोजगार सेल के महासचिव और वरिष्ठ समाज सेवक डॉ सत्तार खान से आगामी मनपा चुनाव के बारे में सवाल पूछा।इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमने अभी हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से आशीर्वाद लिया है।मैं भी चाहता हूं कि मुझे भी राजनीत में कोई महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त हो।विगत31वर्षों से इस विभाग के लोगों की सेवा कर रहा हूं।अपने सामाजिक कार्यों की बदौलत मैने कांग्रेस का नाम रोशन किया है।विगत 10 सालों से मेरा नाम नगर सेवक बनने के इच्छुक लोगों में आता है।लेकिन ऐन वक्त पर हमारा नाम सूची से निकल जाता है।लेकिन हमारे इस वार्ड में पार्टी जिसको भी अपना उम्मीदवार घोषित करती है। मैं उसका काम तन मन और धन से करता हूं।

चेंबूर के वरिष्ठ पत्रकार कपिलदेव खरवार ने बताया कि मैं इसी वार्ड का स्थानिक रहिवासी हूं।मुझे डॉ सत्तार खान के सामाजिक और राजनीतिक कामों की पूरी जानकारी है।इनके पास आने वाला कभी निराश हो कर वापस नहीं जाता है।झोंपड़पट्टी में तो समस्याओं की भरमार होती है।सुबह के 10 बजे से रात के 10 बजे तक कार्यालय में सभी की समस्या को सुनते हैं।और उसका उचित समाधान भी करते हैं।इसबार मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और उनके सहयोगी लोग डॉ सत्तार खान को नगर सेवक का टिकट अवश्य देंगे।और डॉ सत्तार खान नगर सेवक बनकर महानगर पालिका में जरूर जाएंगे। चूकी इनके साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों का आशीर्वाद है।

राशन लेने वाली सभी महिलाओं ने डॉ सत्तार खान को अपना नगर सेवक बनाने का संकल्प लेते हुए स्टार न्यूज टूडे से बताया कि आज ही नही बल्कि वर्षों से हमको सभी प्रकार से सहयोग करते चले आ रहे हैं।अपनी हर समस्या के समाधान के लिए हमलोग अपने भाई सत्तार भाई के पास ही आते हैं।आने वाले चुनाव में इस बार हम इनको ही अपना नगर सेवक बनाने वाले हैं।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: