Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

मोदी सरकार जनता का खून पी रही है - अशोक भाई जगताप

मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

भाजपा के प्रधान मंत्री नरेंद्र भाई मोदी को कांग्रेस का शासन काल के 70 सालों का बराबर हिसाब देने के लिए तैयार हूं।लेकिन उनको भी मुझे अपने अच्छे दिन के वादे जो उन्होंने केंद्र की सत्ता में आने से पहले देश की जनता को दिया था।उसी अच्छे दिन वाले केवल 7 सालों का हिसाब देना होगा।


ये बातें मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप ने प्रभाग विभाग क्रमांक 183 की कार्यसम्राट नगर सेविका गंगा कुणाल माने के संयोजन में धारावी के राजीव गांधी नगर में घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल, डीजल,मोबिल आयल के दामों में भारी वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कहा।उन्होंने अपने भाषण में यह भी कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अब तो गरीबों का खून भी पी रही है।देश में महंगाई जिस कदर बढ़ रही है इससे लगता है अब गरीबों का जीना हराम हो जायेगा।अपने से बहुत कमजोर और छोटे देश जैसे पाकिस्तान, बंग्लादेश,नेपाल और भूटान में गैस सिलेंडर और पेट्रोल,डीजल सस्ते दामों में बिक रहे हैं। जब की भारत में इसके दाम आसमान छू रहे हैं।इसलिए कांग्रेस ने मुंबई के 227 वार्डों में भाजपा की केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रही है।ताकि भाजपा के नरेंद्र मोदी ने जनता को जो अच्छे दिन का सपना दिखाया था। हम उसकी पोल खोल दें और मुंबई की भोलीभाली जनता आगामी मनपा चुनाव 2022 में कमल के फूल का बटन भूल से भी ना दबाए।

उन्होंने अपने भाषण के समापन पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए नगर सेविका गंगा कुणाल माने की सराहना किया।कार्यक्रम के समापन पर मुंबई कांग्रेस सचिव कुणाल माने ने अशोक भाई जगताप स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़,मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा,मुंबई कांग्रेस कोषाध्यक्ष भूषण पाटिल सह कोषाध्यक्ष अतुल बर्वे मुंबई कांग्रेस महासचिव तुषार गायकवाड़, दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और नगर सेवक हाजी बब्बू खान मुंबई कांग्रेस साउथ तमिल सेल अध्यक्ष एस अरुणाचलम कार्याध्यक्ष सेल्वाराज स्वामी तथा सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार जताया।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष जियाउर्रहमान शेख, नगर सेविका आफरीन शेख दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी कार्याध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी,पूर्व नगर सेवक दीपक काले, दक्षिण मध्य मुंबई जिला उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष ठाकुर विजय सिंह,धारावी विधान सभा उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष सतीश दुबे,रेणुका सोनावने, महसर शेख,बाबू भाई,सोनू शाह के अलावा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता इस धरना प्रदर्शन में शामिल थे।

फोटो--कपिलदेव खरवार

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: