Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

कांग्रेस वार्ड क्रमांक 175 की तरफ से कोलीवाडा में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन।


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा और स्कूली शिक्षा विभाग मंत्री वर्षा गायकवाड़ के सूचना पर प्रभाग विभाग क्रमांक 175 की पूर्व नगर सेविका ललिता कचरू यादव के संयोजन में सायन कोलीवाडा कोकरी आगर में घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल मोबिल आयल के दामों में भारी वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश कुमार यादव दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हुकमराज मेहता मनपा विरोधी पक्ष नेता रवि राजा जिला कार्याध्यक्ष कचरू यादव ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायन यादव के अलावा महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ सेवादल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उल्लेखनीय बात यह है कि कांग्रेस का हाई कमान दिल्ली ने सम्पूर्ण देश में घरेलू गैस सिलेंडर और पेट्रोल डीजल मोबिल आयल के दामों में बढ़ोत्तरी के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया है।केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे देश में कांग्रेस ने जगह जगह धरना और प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। उसी आदेश के चलते मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के सूचना पर मुंबई के 227 वार्डों में कांग्रेस की तरफ से मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है।इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 175 में ललिता कचरू यादव ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन किया था।

प्रदर्शन के समापन पर कचरू यादव ने सभी नेता और कार्यकर्ताओं का दिल से आभार व्यक्त किया।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: