Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

अशोक भाई जगताप के हाथों शिवाजी नगर में सैकड़ों महिलाओं को राशन वितरण।

 


मुंबई । स्टार न्यूज़ टूडे । कपिलदेव खरवार

कोरोना कोविड--19 की महामारी से लोगों को बचाने के लिए महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार ने पिछले साल से मुंबई महानगर में लॉकडाउन लगाया है।जिसके कारण लोगों का उद्योग धंधे बंद पड़े हैं।सभी कल कारखानों के दरवाजों पर ताले लगे हुए हैं।लोग बिना किसी काम के अपने घरों में कैद जैसी हालत में अपना जीवन यापन कर रहे हैं।उनको अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का प्रबंध करना बहुत मुश्किल काम हो गया है।

ऐसे नाजुक वक्त में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष अशोक भाई जगताप के निर्देश पर मुंबई के सभी जिलों में गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राशन और अन्य खाने पीने की सामग्री का मुफ्त वितरण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान सांसद राहुल गांधी 51वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नसीम सिद्दीकी ने शिवाजी नगर गीता विकास हाल में राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया था।

इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य अशोक भाई जगताप ने 5 महिलाओं को राशन वितरण करने के उपरांत लोगों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि मुंबई में जब से कोरोना की बीमारी आई है तब से ही हमारे कांग्रेस के कार्यकर्ता मुंबई के हर कोने में लोगों को मुफ्त अनाज और खानेपीने की चीजों को बांट रहे हैं। कांग्रेस जो कहती है वह करती है।हमने 6 जिलों के लिए 6 एंबुलेंस सेवा सेवा शुरू किया है।कांग्रेस ने जगह जगह पर आक्सीजन और वैक्सीन सेंटर बनाया है।जहां लोगों को वैक्सीन का मुफ्त टीका दिया जा रहा है।इस आयोजन के लिए उन्होंने मुंबई कांग्रेस महासचिव वसीम जावेद खान की सराहना किया।मुंबई कांग्रेस कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि एक जमाने में शिवाजी नगर और ट्राम्बे में कांग्रेस की हुकूमत चलती थी।लेकिन आज हम इस इलाके में औरों से काफी पीछे चल रहे हैं।इसका एक मुख्य कारण आपस का मतभेद है।देश में कांग्रेस जैसी कोई पार्टी नहीं। जब भी हमारे ऊपर प्राकृतिक आपदा आती है तब केवल कांग्रेस और उसके लोग सड़क पर उतर कर लोगों को सहयोग दिया करते हैं।

इस मौके पर मुंबई कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और धारावी के लोकप्रिय नगर सेवक हाजी बब्बू खान,मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रनील नायर, मुंबई कांग्रेस महासचिव वसीम जावेद खान,प्रेम बहादुर सिंह,राजेश कोटियान, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता इकबाल भाई,विकास तांबे,मुस्ताक पत्रावाला,गफूर खान,ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस कार्याध्यक्ष अल्ताफ काजी,ईशान्य मुंबई जिला कांग्रेस स्लम सेल अध्यक्ष वसंत कुम्भार,साहिर भोंसले,सुनील येवले,बसर उस्मानी,राजनाथ यादव,अखतरु शहा,सायरा बानो,शब्बीर अहमद उस्मानी,नासिर गौहर खान,मुकीम खान,मोहम्मद मुकीम शेख के अलावा कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन इमरान सैयद तथा आभार प्रदर्शन नसीम सिदिकी ने किया।

सपा की पूर्व नगर सेविका आसमा शेख अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के हाथ का पंजा से अपना हाथ मिला लिया। अशोक भाई जगताप ने उनको और उनके सभी साथियों को कांग्रेस पट्टा देकर पार्टी में शामिल कर लिया।भाई जगताप के हाथों कुछ पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पत्र भी दिया गया।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: