मुंबई | स्टार न्यूज टुडे | कपिलदेव खरवार
मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा मुंबई मनपा के पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी ने बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नंबर वन होने, गुजरात के विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की क्लीन स्वीप तथा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में धमाकेदार प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए टीम मोदी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि गुजरात में 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। इन सीटों पर कांग्रेस समेत तमाम पार्टियों ने जोर-आजमाइश की। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के नेतृत्व में लड़े गए इस उपचुनाव को भवानजी ने आने वाले चुनावों का ट्रेलर बताया। गौरतलब हो कि गुजरात में साल 2022 में विधानसभा चुनाव किए जाएंगे। भवानजी ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है। उनका लोगों से जुड़ाव नहीं हो पा रहा है। हर जगह उनके खिलाफ परिणाम आ रहे हैं। यह पार्टी बिना नेतृत्व की है। परिणाम (गुजरात उपचुनाव) यहां आने वाले स्थानीय चुनावों के लिए एक ट्रेलर हैं। भवानजी ने यह भी कहा कि मतदाताओं ने गुजरात समेत तमाम राज्यों हुए चुनावों में कांग्रेस द्वारा नकारात्मक अभियान और गतिविधियों को नकार दिया। तीनों राज्यों में भाजपा सबसे आगे है। यह बिहार में अकेली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के लिए तैयार है। भाजपा नेता बाबूभाई भवानजी ने कहा कि कांग्रेस के दिन लद गए। सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास इसी मूल मंत्र पर हम सभी मोदीजी की अगुवाई में आगे बढ़ते रहेंगे।