Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

पडघा ग्राम पंचायत के सरपंच त्याग पत्र देने के बावजूद पद पर कायम

भिंवडी ।एम हुसेन। भिंवडी तालुका के पडघा ग्रामपंचायत के सरपंच पद से त्यागपत्र दे दिया था लेकिन आज भी वह पद पर  कायम  हैं जिसकारण   नागरिकों द्वारा आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।
    गौरतलब है कि  पडघा ग्रामपंचायत के  सरपंच पराग पाटोले  ने  आपसी सहमति से पद से  त्यागपत्र  पंचायत समिति की सभापति रवीना जाधव  के समक्ष  प्रस्तुत कर दिया था ।उक्त त्याग पत्र के सत्यता की जांच करने के लिए  पडघा ग्रामपंचायत में यह विषय आया था जिसमें  १५ सदस्य उपस्थित थे तथा सभा में त्यागपत्र पर  सही सरपंच पराग पाटोले  के होने की  सर्वसम्मति से  प्रस्ताव  मंजूर कर  अहवाल ग्रामविकास अधिकारी आर. आर. बन  ने  जिलाधिकारी ठाणे के कार्यालय में प्रस्तुत किया गया था परंतु  आज तक इस पर किसी प्रकार की कोई   कार्रवाई नहीं की गई है ।परिणाम स्वरूप ग्रामपंचायत सदस्य व नांगरीकों  द्वारा नाराजगी  व्यक्त  की जा रही है ,इसी प्रकार  प्रशासन द्वारा मनमाना  कारभार के कारण त्यागपत्र देने के बावजूद पद पर  कायम है जिसकारण  आश्चर्य व्यक्त कियाजा रहा है।
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: