Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण से होगा क्षेत्र का विकास - रमाशंकर सिंह पटेल

मिर्जापुर-सक्तेशगढ़::- राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के गोबरदहां गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में  सियाराम सोसायटी के तत्वाधान में एक दिवसीय सकारात्मक शिक्षा जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के विकास के लिए आवश्यक है। युवा समाज में सेवा की भावना से सकारात्मक मानसिकता के साथ कार्य करें। ताकि अपने साथ ही गांव का भी विकास हो। उन्होंने कहा कि 2022 तक पानी की टोपी प्रत्येक गांव के घर घर पहुंचेगी। सड़क, शिक्षा व विद्युतीकरण पर सरकार द्वारा विशेष बल दिया जा रहा है। ताकि जनपद व क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो। वहीं संस्था के प्रबंधक विनीत सिंह ने कहा कि युवाओं को भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह रोकने पर अभियान चलाना चाहिए। जब तक युवा जागरूक नहीं होगा, कुरीतियां दूर नहीं होंगी। समाज के विकास में युवाओं को विशेष योगदान होता है। इसे युवाओं को समझना होगा और अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करना होगा। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष राम दुलारी देवी, प्रधान बिजेंद्र सिंह, राजबली सिंह, इंस पटेल, राजबहादुर सिंह, छोटेलाल, विद्याशंकर सिंह,राकेश सिंह, मेघनाथ सिंह, जवाहिर सिंह पूर्व प्रधान , कार्य क्रम का संचालन वंश बहादुर सिंह ने किया।                                                                               
इस कार्यक्रम में मुंबई से अनिर्बान दत्ता, सुनील रजक, हर्ष पारेख, आशीष शर्मा, प्रफुल्ल शाह, नेहा शिवरामन, प्रवीण भंडारी, विवेक कात्यायन, शशिकांत जायसवाल, अभिषेक मौर्य, करण, आदि लोग ने आर्थिक रूप से मदद की, संस्था के उपाध्यक्ष - सियाराम सिंह जी ने उनका अभिनंदन किया |
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: