Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद मुंबई की कार्यकारिणी गठित की गई

मुंबई से मोहम्मद मुकीम शेख की रिपोर्ट

मुंबई के बांद्रा के लीलावती अस्पताल के सामने मुंबई एजुकेशन ट्रस्ट के हॉल में एक भव्य समारोह का आयोजन कर अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद मुंबई की कार्यकारिणी गठित की गई

और नवनियुक्त पदाधिकारियों परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महाराष्ट्र के मंत्री व पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।

गौरतलब हो कि अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के मुंबई अध्यक्ष सदानंद मंडलीक द्वारा आयोजित समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भुजबळ, समिरभाऊ भुजबळ पूर्व सांसद, पंकज भाऊ भुजबळ पूर्व विधायक, बापु भुजबळ कार्याध्यक्ष अ.भा.महात्मा फुले समता परिषद, शिवाजीराव नलावडे उपाध्यक्ष, रविंद्र पवार महासचिव, डॉ. डी. एन. महाजन सचिव, मुख्यरूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र पर माल्यापर्ण कर और दीपप्रज्वलन कर किया गया

उसके बाद अनेक मान्यवरों ने समारोह को संबोधित किया संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने परिषद द्वारा किए गए राष्ट्रव्यापी कार्यो को बताया वही मुंबई अध्यक्ष सदानंद मंडलीक की सराहना की

वही शिवाजीराव नलावडे ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुवे कहा कि मैं भी मुंबई का अध्यक्ष था लेकिन इतना बड़ा समारोह हमने नही किया था और सदानंद मंडलीक ने जितने कार्यकर्ताओं को बनाया है इसका 10 प्रतिशत कार्यकर्ता हमारे समय मे थे।

मान्यवरों के संबोधन के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष छगन भुजबल के हाथों नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। मुंबई अध्यक्ष सदानन्द मंडलीक और उनके पदाधिकारियों ने पुष्पमालाओं से उपस्थित मान्यवरों का स्वागत किया गया

कार्यक्रम को सफल बनायें जाने हेतू लहूजी सालवी, डॉक्टर सचिन मंडलीक, बबनराव मदने, सुदर्शन मंडलीक, श्रीकांत  मयेकर, दशरथ क़ुराडे, सुनील गिरी, दाऊद इरफान ने अथक प्रयास किया। उक्त अवसर पर अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के हजारों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: