Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडीकरों के न्याय व हक के लिए रास्ते पर लडाई लड़ने के लिए सदैव तैयार --- भगवान टावरे

भिवंडी। एम हुसेन। शहरवासी  विविध नागरी सुविधाओं से  वंचित  हैं इन्हें  न्याय हक के लिए  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सदैव रास्ते पर उतर कर  लडाई लड़ने के लिए तैयार है इस प्रकार का मनोगत  राकांपा नवनियुक्त शहराध्यक्ष भगवान टावरे  ने  व्यक्त किया है ।वह राष्ट्रवादी कांग्रेस भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष पदभार स्वीकारने के बाद भिवंडी मध्यवर्ती कार्यालय में  आयोजित पत्रकार परिषद में  बोल रहे थे।उक्त अवसर पर  प्रदेश महासचिव  एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रदेश सचिव एडवोकेट फैसल मेमन, भिवंडी अल्पसंख्यक अध्यक्ष एडवोकेट साजिद मोमिन ,महिला शहराध्यक्षा स्वाती कांबले ,जब्बार काजी, एडवोकेट .सुनिल पाटील,राजेश
चव्हाण  ,एड.नसीम मोमिन,मुरारी त्रिपाठी ,जावेद फारुकी आदि पदाधिकारी उपस्थित  थे।
    उक्त  पत्रकार परिषद में  शहर के  ज्वलंत प्रश्नों को गंभीरतापूर्वक  संज्ञान में लेते हुए  शहर के  सांस्कृतिक भूषण  के रूप में पहचाना जाने वाला  स्व.मिनाताई ठाकरे रंगायतन दुर्व्यवस्था के कारण पूर्व  दो वर्षों से बंद  है,जो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे  की  मातोश्री के  नाम पर है इस रंगायतन को राज्य शासन द्वारा  निधि उपलब्ध कराने के लिए हमने  पार्टी के  माध्यम से मुख्यमंत्री से भेट  की है ,उन्होंने  निधि देने हेतु  आश्वासन दिया  है।इसी प्रकार शहर के नागरिकों को आरोग्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए  महानगरपालिका प्रशासन  असफल  साबित हुआ है  ।इसलिए  मनपा  कुल १५ प्राथमिक आरोग्य केंद्र में प्रथमोपचार केंद्र शुरू करें,ताकि  नागरिकों को अपने  परिसर में ही आरोग्य सुविधा उपलब्ध हो  जिसस समय व पैसा  दोनों की बचत होगी,शहर के रास्तों की पूर्व दो वर्षों में  हुई  दुर्व्यवस्था  सुधारने में  मनपा प्रशासन व  लोकप्रतिनिधि भी असफल हुए हैं ।जिसकारण  नागरिकों को धूल का सामना करना पड़ता है , रास्ता दुरुस्ती पर खर्च किया गया पंद्रह करोड़  रुपये किए गए  खर्च की जांच कॅग  द्वारा होनी चाहिए इस प्रकार की  मांग भगवान टावरे ने की है ।इसी प्रकार  पावरलूम  व्यवसाय पर शहर की अर्थ व्यवस्था है इसलिए भिवंडी को कपडा उद्योग का मांचेस्टर कहा जाता है परंतु उद्योग में छाई मंदी व बिजली बिल में हुई वृद्धि के कारण व्यवसाय बर्बादी के कगार पर है  ।पावरलूम कपड़ा उद्योग को बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा योग्य सहायता  सुविधा उपलब्ध नहीं किया जा रहा है इसलिए पार्टी के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठों द्वारा  न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा इस प्रकार का आश्वासन भगवान टावरे ने दिया है।

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: