Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

नीलम सिन्हा ने एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज पर लगाये गंभीर आरोप, पार्टी से दिया इस्तीफा

समस्तीपुर(मोहम्मद जमशेद)नीलम सिन्हा ने लोक जनशक्ति पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रहीं नीलम सिन्हा ने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान और संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान को भेज दिया है। नीलम सिन्हा ने समस्तीपुर से एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज पर गंभीर आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है। नीलम सिन्हा ने आरोप लगाया है कि एलजेपी उम्मीदवार प्रिंस राज ने उनके साथ बदसलूकी की। पार्टी की बैठक के दौरान मंच पर भला बुरा कहा और उन्हें मंच से नीचे उतार दिया। नीलम सिन्हा ने कहा है कि उन्होंने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और संसदीय बोर्ड अध्यक्ष को विस्तार से जानकारी दे दी है। उधर नीलम सिन्हा के इस्तीफे पर संसदीय बोर्ड अध्यक्ष और एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि नीलम सिन्हा से जुड़े मामले की जानकारी उन्हें मिली है। वह पार्टी की पुरानी नेता है लिहाजा वह इस मामले में उनसे बात करेंगे। चिराग पासवान ने कहा है कि नीलम सिन्हा को जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए।
Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: