Smiley face

Technology

Breaking News

[recent][newsticker]
[recent][featured1]
[blogger]

Populars

Footer Label

चर्चित खबर

Navigation

राहिन गांव में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में गंदगी से फैली बीमारी

बच्चों संग महिलाओं को दवा देकर कराया गया छिड़काव

जिला अस्पताल की टीम व सीएससी प्रभारी बसरेहर ने टीम सहित गांव में पहुंचकर किया इलाज


महावीर सिंह यादव, जिला इटावा

थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव राहिन में कल तेज बुखार की चपेट में आ जाने से 10 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि गांव में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार पड़े हुए थे शिवम कुमार पुत्र पप्पू सखवार उम्र 10 वर्ष  बुखार की चपेट में आ जाने से उसने दम तोड़ दिया था मृतक के परिवार की हालत भी तंग थी पिता मजदूरी करके भरण पोषण करता है सीएससी प्रभारी डॉ विकास सचान को जानकारी होने पर वह तुरंत  डॉक्टरों टीम लेकर गांव में पहुंचे और बच्चों व महिलाओं को दवाएं वितरित की जिसमें ज्यादातर संख्या में बच्चे व महिलाएं बुखार ब जुकाम खांसी से पीड़ित थी सभी को दबाए देकर इलाज किया गया कुछ लोगों से बसरेहर सीएससी पर आने को कहा जिससे चेकअप होने के बाद दवाई मिल सकें
सीएससी प्रभारी डॉ विकास सचान ने बताया मौसम बदलने से  और जब गांव राहिन में पहुंचे तो गलियों नालियों में गंदगी से बीमारी फैल रही है डॉ विकास सचान ने ग्राम प्रधान से गांव की गलियों में भरी गंदगी को जल्द सफाई कराई जाए और ‌गंदगी से  बीमारी फैली है गांव  पहुंचकर करीब 2 सैकड़ा  से अधिक लोगों को दवाई दी गई हैं डॉक्टर की टीम में प्रमोद कुमार अजय सिंह सर्वेश कुमार ने पहुंचकर दवाएं वितरित की सीएससी प्रभारी ने बताया ग्रामीणों को समझाया गया है कि वह बसरेहर सीएससी पर पहुंचकर दवा लें झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराने से बचें वहीं ग्रामीणों शम्मी अली , ग्रीश ‌बाबू, रमन अली, सतीश चंद्र, विकास आदि ग्रामीणों ने बताया कि छः महीने से गलियों की सफाई नहीं हुई है गांव में सफाई कर्मी आते हैं लेकिन रसूखदार लोगों के दरवाजे के सामने ही सफाई करके वापस लौट जाते हैं  ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए  कहा कि गांव में फैली गंदगी को जल्द सफाई कराई जाए

Share
Banner

star news today

Post A Comment:

0 comments: